scriptBreaking : ट्रक और बोलेरा की ऐसी टक्कर, चालक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम | Breaking: Such a collision of trucks and bollero | Patrika News

Breaking : ट्रक और बोलेरा की ऐसी टक्कर, चालक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

locationकोरबाPublished: Dec 10, 2018 02:15:49 pm

Submitted by:

Shiv Singh

नेशनल हाइवे पर मोरगा केंदई के पास हादसा

नेशनल हाइवे पर मोरगा केंदई के पास हादसा

नेशनल हाइवे पर मोरगा केंदई के पास हादसा

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास आधी रात हु ई सड़क दुर्घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई है। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना रविवार आधी रात करीब बजे केंदई के पास हुई। अंबिकापुर के रास्ते बोलेरो सीजी 15 बी 9482 कटघोरा की ओर जा रही थी। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर मोरगा चौकी क्षेत्र केंदई के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रक एएक्स 2944 ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारा। आमने-सामने हुई भिडंत में बोलेरो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब दो बजे घायलों को मोरगा अस्पताल पहुंचाया गया।
जांच के बाद डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बोलेरो का चालक बताया गया है। बोलेरो पर सवार दो अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पतासाजी शुरू की है। दुर्घटना का कारण दोनों गाडिय़ों की बेकाबू रफ्तार बताई जा रही है।


ड्राइवर से रंगदारी वसूलते तीन पकड़ाए
ट्रक ड्राइवर से रंगदारी वसूलते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें अविनाश त्रिपाठी, विरेन्द्र सिंह कंवर और अविनाश मौर्य शामिल है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल अंसारी पेशे से ट्रेलर चालक है। गेवरा से कोयला लेकर बालको जा रहा था। रास्ते में परसभांठा गेट के पास तीन युवकों ने ट्रेलर को रोक लिया।

चालक से पांच हजार रुपए की रंगदारी मांगने लगे। चालक ने पैस होने से इनकार किया। फिर तीनों गाली गलौच करने लगे। घटना के समय तीनों आरोपी शराब की नशे में धुत थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रास्ता रोककर धमकी, मारपीट और गाली गलौच का केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो