कोरबा

सर्वमंगला पुल की टूटी रेलिंग से बेरिकेट्स गायब, हादसे को कर रहा आमंत्रित

विगत दिनों रेलिंग को तोड़ते हुए जा गिरा था हाइवा

कोरबाApr 24, 2019 / 09:33 pm

Vasudev Yadav

सर्वमंगला पुल की टूटी रेलिंग से बेरिकेट्स गायब, हादसे को कर रहा आमंत्रित

कोरबा. सर्वमंगला पुल की रेलिंग टूट कर गिर चुकी है। विगत दिनों इस पुल से हाइवा रेलिंग को तोड़ते हुए हसदेव नदी में जा गिरी थी। इसके बाद पुलिस ने टूटी रेलिंग के पास बेरिकेट्स लगाया गया था। वह भी गायब हो चुकी है। अब टूटी रेलिंग खुली हुई है। हादसे को आमंत्रित कर रहा है। लेकिन विभाग के अधिकारी रेलिंग के दुरूस्तीकरण के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग सर्वमंगला पुल पार मां सर्वमंगला के दर्शन करने पहुंचते हैं। इसमें अधिकांश श्रद्धालु पैदल होते हैं। इसमें बच्चे व महिलाएं सबसे अधिक आवागमन करते हैं। वहीं गेवरा, दीपका, कुसमंडा क्षेत्र के कर्मचारी देर रात तक आवाजाही करते हैं। इस थोड़ी सी लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस हादसे को गुजरे हुए लगभग एक महीने से अधिक हो गए हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी को शायद लोगों की सुरक्षा व समस्या से कोई सरोकार नहीं हैं। विभाग बड़ी दुर्घटना के इंतजार में बैठे हंै।
कुछ ही दूरी पर सर्वमंगला चौकी
सर्वमंगला पुल से महज 200 मीटर की दूरी पर सर्वमंगला चौकी स्थित है। लेकिन पुलिस कर्मी पुल पर बेरिकेट्स लगाने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। वहीं देर रात तक राहगीरों व वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

Home / Korba / सर्वमंगला पुल की टूटी रेलिंग से बेरिकेट्स गायब, हादसे को कर रहा आमंत्रित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.