script

हसदेव नदी में भाई-बहन की डूबने से मौत, बिना बताए गए थे नहाने

locationकोरबाPublished: May 04, 2023 02:31:16 pm

Two child death in Hasdeo river : घटना उरगा थाना क्षेत्र के गांव देवरमाल की है। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों की लाश नदी से निकाली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

हसदेव नदी में भाई-बहन की डूबने से मौत, बिना बताए गए थे नहाने

हसदेव नदी में भाई-बहन की डूबने से मौत, बिना बताए गए थे नहाने

कोरबा. Korba News : घर के पास हसदेव नदी में स्नान करने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई- बहन हैं। (Two child death in Hasdeo river) घटना उरगा थाना क्षेत्र के गांव देवरमाल की है। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों की लाश नदी से निकाली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
बिना बताए दोनों भाई-बहन चले गए नहाने
Korba News : जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले संतोष पटेल की छह वर्षीय पुत्री प्रतिभा और तीन साल का पुत्र रियांश घर से थोड़ी दूरी पर स्थित हसदेव नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान बच्चे गहने पानी में समा गए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों के नदी में स्नान करने जाने की जानकारी परिवार को नहीं दी थी।
नदी में तैरते मिली दोनों की लाश
गांव में ही एक व्यक्ति के घर शादी विवाह की तैयारी चल रही थी। परिवार को लगा कि बच्चे गांव में होंगे। काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू हुई। नदी में दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में मातम पसरा है। बच्चे के पिता संतोष रोजी मजदूरी का काम करता है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में हादसे से संबंधित और ख़बरें……

धमतरी के राइस मिल में काम करते समय एक मरीज की भूसा की ढेर में दबने से मौत हो गई। पखवाड़ेभर में मौत का यह दूसरा मामला है। इसके पहले सांकरा में केशकाल की एक महिला मजदूर की चावल टापा में गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार यह घटना अर्जुनी थानांतर्गत ग्राम श्यामतराई स्थित विजय राइस मिल की है। गांव का एक मजदूर सोमेश साहू (21) पिता दुलार राम मंगलवार रात राइस मिल में काम कर रहा था। काम करते समय उसकी ड्यूटी भूसा हटाने के लिए लगाई गई थी। इस बीच रात्रि करीब 11 बजे धान के भूसा को फावड़ा से खींच रहा था, तभी वह भूसा के ढेर में दब गया। उसके साथ एक अन्य मजदूर शत्रुघन भी काम कर रहा था। इसकी सूचना राइस मिल के आपरेटर ने मिल मालिक अनिल बरडिय़ा को दी। बताया गया है कि करीब 30 लोगों ने मिलकर वहां डम्प भूसा को हटाया, तब कहीं जाकर मजदूर सोमेश को बाहर निकाला गया। वह बेहोशी की हालत में था। तत्काल उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गयाए जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि राइस मिल में काम के दौरान पखवाड़ेभर में यह दूसरी मौत है। इसके पहले बीते 14 अप्रैल की रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के ही गांव सांकरा ओम नवकार ट्रेडर्स में कार्यरत आदिवासी महिला मजदूर मंगोती मंडावी (20) की टापा मशीन में फंसने से मौत हो गई थी। बताया गया है कि वह बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिला के ग्राम बुईंकी जूंगानार थाना इरागांव , केशकाल की रहने वाली थी। काम करते समय वह टापा मशीन में चावल में दब गई।

ट्रेंडिंग वीडियो