Breaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए वहीं एक अन्य मामले में कटघोरा के हुसैन सागर इलाके में रहने वाला इजराइल हुसैन उम्र ३४ साल ने खुद को अविवाहित बताकर एक नाबालिग लड़की को शादी के झांसे में फंसाया था। लड़की को घर से भगाकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले गया। वहां लगभग १५ दिन तक किराए के मकान में रखा। लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच इजराइल के मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया। महिला ने खुद को इजराइल की पत्नी बताया। यह भी बताया कि इजराइल दो बच्चों का पिता है। यह सुनकर नाबालिग लड़की हैरान हो गई। घर लौटकर नाबालिग ने अपनी आपबीती माता पिता को सुनाई। इजराइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लड़की कटघोरा थाना पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही इजराल आक्रोशित हो गया। उसने लड़की के साथ बिताए संबंधों की अश्लील विडियो को वायरल करने की धमकी दी। परिवार डर गया। उसने छह माह तक घटना को छिपाए रखा। फिर भी इजराइल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अंत में लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने इजराइल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया।