पूछने पर बताया कि पैसे गायब हो गए हैं। पीडि़त ड्राइवर ने घटना की शिकायत कुसमुंडा थाने में की। पुलिस संदेहियों को उठाकर थाने ले गई। उसने पूछताछ की गई। गिरोह ने रुपए लौटा दिया। ट्रक ड्राइवर ने उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई। लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा १५१ के तहत केस दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर जमीन की आड़ में धोखाधड़ी की घटनाएं जारी हैं। ट्रस्ट की जमीन को अपना बताकर एक व्यक्ति ने दूसरे से बिक्री का सौदा किया और ११ लाख रुपए ठग लिया। सच्चाई उजागर होने पर पुलिस ने ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी की जांच कर रही है।
थानेदार रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने बताया कि मिशन रोड निवासी सुरेश कुमार पाहुजा ने बसलेल आनंद से जमीन खरीदी के लिए सौदा किया था। बसलेल ने पाहुजा को बताया था कि उसकी करीब सात डिसमिल जमीन मिशन रोड में है। इसे वह बेचना चाहता था। सबूत के तौर पर बसलेल ने बी-1 और पांचसाला भी सुरेश को दिखाया था। सुरेश झांसे में आ गया। उसने जमीन खरीदी के लिए हामी भर दी। दोनों के बीच २२ लाख ५० हजार रुपए में जमीन खरीदी बिक्री का सौदा किया। सुरेश ने एडवांस के तौर पर बसलेल को ११ लाख रुपए दिया।
शेष साढ़े ११ लाख रुपए जमीन रजिस्ट्री के दौरान देने की बात कही। इसके लिए दोनों के बीच एक इकरारनामा तैयार हुआ। कई माह बीत गए लेकिन बसलेल ने जमीन की रजिस्ट्री सुरेश को नहीं दी। सुरेश ने अपनेस्तर पर जमीन की छानबीन की। पता चला कि जमीन एक ट्रस्ट के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। सुरेश ने बसलेल से सम्पर्क कर पैसे लौटाने के लिए कहा। लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। सुरेश ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।