कोरबा

Video- जादू का खेल दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, रुपए दोगुना करने का देते थे झांसा, मांगने पर कहते थे हो गया गायब

– सभी रायसेन मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि कुसमुंडा थाना चौक के पास शाम को कुछ लोग जादू दिखा रहे थे

कोरबाSep 09, 2018 / 08:46 pm

Shiv Singh

जादू का खेल दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, रुपए दोगुना करने का देते थे झांसा

कोरबा. जादू की आड़ में ठगी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य लोगों पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगते थे। ये सभी रायसेन मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि कुसमुंडा थाना चौक के पास शाम को कुछ लोग जादू दिखा रहे थे। राहगीर और ट्रक ड्राइवर खड़े होकरजादू का खेल देख रहे थे। इस बीच गिरोह ने खेल दिखाने के लिए लोगों से 500 रुपए लिये। इसे नहीं लौटाया।
पूछने पर बताया कि पैसे गायब हो गए हैं। पीडि़त ड्राइवर ने घटना की शिकायत कुसमुंडा थाने में की। पुलिस संदेहियों को उठाकर थाने ले गई। उसने पूछताछ की गई। गिरोह ने रुपए लौटा दिया। ट्रक ड्राइवर ने उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई। लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा १५१ के तहत केस दर्ज किया गया है।
 

आरोपी मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के निवासी हैं। कुछ दिन पहले कुसमुंडा पहुंचे थे। विकासनगर के पास अस्थाई ठिकाना बना कर रह रहे थे। मुसाफिर नामा भी थाने में दर्ज नहीं कराया था। पकड़े गए आरोपियों में अकरम खान ३०, अलताफ अली 20, फारूक खान, आबिद खान, कौंधा खान ३२ और मुजाहिद अंसारी २५ शामिल हैं। सभी आरोपी ने अपना पता वार्ड क्रमांक 11 दरगाह के पास थाना अबेदुला जिला रायसेन मध्यप्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार को कोर्ट में पेश किया है।
वहीं दूसरी ओर जमीन की आड़ में धोखाधड़ी की घटनाएं जारी हैं। ट्रस्ट की जमीन को अपना बताकर एक व्यक्ति ने दूसरे से बिक्री का सौदा किया और ११ लाख रुपए ठग लिया। सच्चाई उजागर होने पर पुलिस ने ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी की जांच कर रही है।
थानेदार रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने बताया कि मिशन रोड निवासी सुरेश कुमार पाहुजा ने बसलेल आनंद से जमीन खरीदी के लिए सौदा किया था। बसलेल ने पाहुजा को बताया था कि उसकी करीब सात डिसमिल जमीन मिशन रोड में है। इसे वह बेचना चाहता था। सबूत के तौर पर बसलेल ने बी-1 और पांचसाला भी सुरेश को दिखाया था। सुरेश झांसे में आ गया। उसने जमीन खरीदी के लिए हामी भर दी। दोनों के बीच २२ लाख ५० हजार रुपए में जमीन खरीदी बिक्री का सौदा किया। सुरेश ने एडवांस के तौर पर बसलेल को ११ लाख रुपए दिया।
शेष साढ़े ११ लाख रुपए जमीन रजिस्ट्री के दौरान देने की बात कही। इसके लिए दोनों के बीच एक इकरारनामा तैयार हुआ। कई माह बीत गए लेकिन बसलेल ने जमीन की रजिस्ट्री सुरेश को नहीं दी। सुरेश ने अपनेस्तर पर जमीन की छानबीन की। पता चला कि जमीन एक ट्रस्ट के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। सुरेश ने बसलेल से सम्पर्क कर पैसे लौटाने के लिए कहा। लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। सुरेश ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।

Home / Korba / Video- जादू का खेल दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, रुपए दोगुना करने का देते थे झांसा, मांगने पर कहते थे हो गया गायब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.