scriptखेत में रोपा लगाने गई थी महिला, आसमान से इस रूप में गिरी मौत | Celestial Electricity : Two deaths due to celestial electricity | Patrika News

खेत में रोपा लगाने गई थी महिला, आसमान से इस रूप में गिरी मौत

locationकोरबाPublished: Jul 25, 2019 09:10:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Celestial Electricity : वर्षा ऋतु चालू होते ही जिले में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से मौत की घटनाएं भी होने लगी है। इस साल आधा दर्जन से अधिक लोग गाज (Celestial Electricity ) की चपेट में आकर अभी तक मारे गए हैं। घटना कोरबा, करतला और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में हुई है।

खेत में रोपा लगाने गई थी महिला, आसमान से इस रूप में गिरी मौत

खेत में रोपा लगाने गई थी महिला, आसमान से इस रूप में गिरी मौत

कोरबा. अलग-अलग स्थानोंं पर गाज (Lightning) गिरने से दो लोगोंं की मौत हो गई। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम बांझीबन का रहने वाला बीरबल सिंह कंवर स्नान कर रहा था। इस बीच घर के पास आकाशीय बिजली गिरी। वह झुलस गया। गंभीर हालत में कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बीरबल की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
Korba Elephant : आधी रात दंतैल हाथी बेडिय़ां तोड़कर भागा, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव


दूसरी घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव जल्के की है। गांव में रहने वाली महिला संत कुंवर अन्य महिलाओं के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। खेत के करीब एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। संत कुंवर चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।

अक्सर देखा जाता है कि बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे ग्रामीण व अन्य राहगीर बिजली चमकने व बारिश के दौरान बड़े-बड़े वृक्ष का सहारा लेते हैं। इस दौरान अक्सर बिजली ऊंचे पेड़ों पर गिरती है और उसके नीचे आश्रय ले रहे लोगों पर आफत बन जाती है। कई बार जान तक चली जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो