CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हुई रिमझिम बारिश लोगों ने थोड़ी राहत दी है। तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों के भीतर मानसून के सक्रिय होने का अनुमान लगाया है। मंगलवार की सुबह से तेज धूप रही। धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन कर रहे। लोग घर में दुबके रहे पंखा, कूलर और एसी की ठंडी हवाओं का सहारा लिया।
इसकी वजह से कई मुख्य मार्गों पर चहल-पहल कम रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बदली छा गई। शाम चार बजे तेज हवाएं चली। लोग जहां-तहां रूक गए। धूल की वजह से राखड़ डंप और बांध वाले क्षेत्र के आसपास के लोग परेशान हुए। घर-आंगन में राखड़ की परत जम गई। वहीं कुछ समय के बाद रिमझिम बारिश हुई। तब जाकर लोगाें को राखड़ के उड़ रहे गुबार के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
आधा घंटे तक गरज-चमक के साथ बादल घुमड़-घुमड़ कर रिमझिम बारिश हुई। सड़के तरबरत हो गई। बारिश थमने के बाद लोग गंत्वय के लिए आगे बढ़ी वहीं जर्जर हो चुके सड़क पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हुई। इस दौरान लोगों को आवाजाही में काफी असुविधा हुई। सुबह बदली और तेज धूप की वजह से तापमान में एक डिग्री गिरावट आई। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं न्यनूतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 12 जून के आसपास जिले में मानसून की दस्तक का अनुमान लगाया है। इसके पहले हुई बारिश का फायदा किसानों को मिलेगा। इसके लिए किसानों ने खेती-किसानी के काम में जुट गए हैं। किसानों को इस बार समय पर बारिश होने से बेहतर फसल उत्पाद का उमीद लगाए हुए हैं।
इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही खेतों के लिए खाद और बीज खरीदी के लिए सहकारी समितियों तक पहुंचना प्रारंभ हो गया है। वहीं विभाग को बारिश के साथ ही समितियों में खाद और बीज लेने वाले किसानों की संया बढ़ने की उमीद है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है।
शहरी क्षेत्र में दिनभर कई इलाके में बिजली की आंखमिचौली जारी रही। शाम को तेज हवा चलने के साथ ही अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। लगभग 45 मिनट तक रिमझिम बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोग उसम भरी गर्मी से परेशान हुए। बारिश थमने के बाद कई इलाके बिजली बहाल हो गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। लोगों का कहना है कि बिजली के बार-बार बंद होने से इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है।
Updated on:
11 Jun 2025 01:43 pm
Published on:
11 Jun 2025 01:42 pm