scriptलड़कियों से कर रहे थे छेड़खानी, विरोध किया तो साथियों को बुला पिता की करवा दी पिटाई | Chaotic elements beat up girl's father for opposing molestation | Patrika News

लड़कियों से कर रहे थे छेड़खानी, विरोध किया तो साथियों को बुला पिता की करवा दी पिटाई

locationकोरबाPublished: Jan 14, 2020 08:46:43 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

उरगा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के कुछ लड़के नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। पीड़िता ने आज जब छेड़खानी का विरोध किया तो 15 से 20 युवकों ने ने पीड़िता के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

लड़कियों से कर रहे थे छेड़खानी, विरोध किया तो साथियों को बुला पिता की करवा दी पिटाई

लड़कियों से कर रहे थे छेड़खानी, विरोध किया तो साथियों को बुला पिता की करवा दी पिटाई

कोरबा. नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों का विरोध करने पर शोहदों ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोध करने वाली लड़की के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

भगवान का दर्शन कराने के नाम पर अश्लील वीडियो दिखा लड़कियों का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के कुछ लड़के नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी करते रहते हैं। पीड़िता ने आज जब छेड़खानी का विरोध किया तो 15 से 20 युवकों ने ने पीड़िता के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
घटना उस समय घटी जब पीड़िता अपनी बहन और अपने पिता के साथ त्योहार मनाने गांव जा रही। छेड़खानी करने के बाद शोहदों ने पहले तो माफ़ी मांग ली और वहां से चले गए। बाद अपने साथियों के साथ लौटे और पीड़िता के पिता को बुरी तरह मारा।

ट्रेंडिंग वीडियो