scriptकोयले की हेराफेरी, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया केस दर्ज | Coal rigging | Patrika News

कोयले की हेराफेरी, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

locationकोरबाPublished: Feb 07, 2020 11:55:38 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Coal rigging: गेवरा खदान से कोथारी रेल साइडिंग भेजे गए कोयले की हेराफेरी (Coal rigging) का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर एक ट्रक कोयले की हेराफेरी का आरोप है।

कोयले की हेराफेरी, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

कोयले की हेराफेरी, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

कोरबा. एसईसीएल की गेवरा खदान से ट्रेलर सीजी 12 सी 0511 पर कोयला कोथारी स्थित रेल साइडिंग के लिए भेजा गया था। कोयला अदानी पॉवर के महाराष्ट्र स्थित संयंत्र तक पहुंचना था। रास्ते में टे्रलर के चालक प्रहलाद जायसवाल की नीयत बदल गई। वह ट्रेलर को कोथारी ले जाने के बजाए चांपा स्थित आदित्य वे ब्रिज ले गया। वह कोयले को डंप कर दिया।
चारकोल और कोयले के चूर्ण को गाड़ी में लोडकर कोथारी के लिए निकल रहा था। गाड़ी पर अदानी ग्रुप के कर्मचारियों की नजर पड़ी। कर्मचारी ने गाड़ी को रोकने के लिए कहा। यह देखकर चालक प्रहलाद डर गया। वह ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें
भोजन पकाते समय स्टोव फटा, युवती झुलसी, बेटी को बचाने की कोशिश में पिता भी आया चपेट में

कंपनी के कर्मचारी ने घटना की सूचना 20 जनवरी को उरगा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने ट्रेलर चालक प्रहलाद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रहलाद दीपका के ढुरेना बस्ती का रहने वाला है। एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी को चलाता था।

कुसमुंडा, दीपका और उरगा में कोयले की अफरा-तफरी
कोयले की अदला बदली करने वाला गिरोह कोरबा और अन्य पड़ोसी जिलों में सक्रिए है। गिरोह ट्रक ड्राइवरों के जरिए इस अपराध को अंजाम देता है। इसके पहले भी कुसमुंडा, दीपका और उरगा थाना क्षेत्र में कोयले की अफरा-तफरी से संंबंधित कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो