scriptकलेक्टर ने नए गौठान का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया फायदे | Collector did Bhoomipujan for new Gothan | Patrika News

कलेक्टर ने नए गौठान का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया फायदे

locationकोरबाPublished: Oct 29, 2019 10:58:45 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Gothan: विकासखंड के ग्राम मदनपुर में जनपद अध्यक्ष रेणुका राठिया एवं कलेक्टर किरण कौशल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को नए गौठान का भूमिपूजन किया और ग्रामीणों को गौठान से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।

कलेक्टर ने नए गौठान का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया फायदे

कलेक्टर ने नए गौठान का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया फायदे

कोरबा. कलेक्टर ने सोमवार को नए गौठान का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि गांव में गौठान बन जाने से पशुओं को रखने के लिए सुनिश्चित जगह उपलब्ध हो जाएगा। शासन द्वारा यहां पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, चबूतरे, कोटना आदि का निर्माण कराया जायेगा।
ग्रामीण को चाहिए कि वे भी यहां पैरादान करके पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था में अपना योगदान दें। कलेक्टर ने कहा कि रबी फसल के समय गांव के पशु इधर-उधर भटकते हैं। जिससे फसल को नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। मदनपुर गांव में गौठान बनने से फसलों का नुकसान नहीं होने के साथ यहां की महिलाओं को स्वरोजगार से जुडऩे और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। गौठान के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण एवं अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने गौठान के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ पहुंचने की बात कही।
यह भी पढ़ें
रेलवे ने दिया तीन घंटे का ब्लॉक, पहली लाइन के लिए बिछाया गया गाटर, दूसरी लाइन के लिए 30 अक्टूबर को मिलेगा ब्लॉक

जनपद अध्यक्ष रेणुका राठिया ने ग्रामीणों को गौठान से होने वाले लाभ के विषय में जानकारी देकर एक आदर्श गौठान निर्माण में सबकी भागीदारी की अपील की। जनपद सीईओ कोरबा ने गौठान के विषय में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। यहां लगभग तीन एकड़ में गौठान का निर्माण किया जायेगा। कलेक्टर ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गाय की पूजा एवं नव निर्मित गौठान परिसर में ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। इस अवसर पर जनपद सदस्यगण, सरपंच सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो