scriptस्वतंत्रता दिवस समारोह के फाईनल रिहर्सल का कलेक्टर ने लिया जायजा | Collector take a look of Final Rehearsal of The Independent Day Celebration | Patrika News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाईनल रिहर्सल का कलेक्टर ने लिया जायजा

locationकोरबाPublished: Aug 13, 2017 06:00:00 pm

Submitted by:

Shiv Singh

कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक एवं पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक एवं पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक एवं पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

कोरबा. कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक एवं पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने आज फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में आयोजित अंतिम रिहर्सल के दौरान 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन संसदीय सचिव श्री लखन देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
कलेक्टर ने आज सुबह स्टेडियम पहुंच कर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया और उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम,
पी.टी.प्रदर्शन एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए। उन्होंने बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान निगमायुक्त अजय अग्रवाल, एएसपी तारकेश्वर पटेल, संयुक्त कलेक्टर नेपाल सिंह नैरोजी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

रमन के गोठ का किया गया श्रवण– मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ की 24 वीं कड़ी का प्रसारण किया गया। कोरबा जिले में रमन के गोठ कार्यक्रम को अलग-अलग स्थानों पर श्रवण किया गया। रमन के गोठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि बीते पांच हजार दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कृष्णजन्माष्टमी और नवाखाई पर्व की भी बधाई दी।
रमन के गोठ का का श्रवण सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान, सियान सदन घंटाघर कोरबा में किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त अजय अग्रवाल, एएसपी तारकेश्वर पटेल, संयुक्त कलेक्टर नेपाल सिंह नैरोजी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक, सहायक आयुक्त अजाक श्रीकांत दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शाह पैकरा,
दर्री-पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी दीपिका मिंज, डिप्टी कलेक्टर डा. आराध्या कमार, कमलेश नंदिनी साहू, सिम्मी नाहिद, संसाधन कार्यपालन अभियंता आर.पी.शुक्ला, नगर निगम ईई आर.के.चैबे,

सहायक अभियंता अनिरूद्ध शुक्ला, देवेन्द्र स्वर्णकार, तहसीलदार तुलाराम भारद्वाज, जल, बीईओ संजय अग्रवाल, नगर निगम स्वच्छता अधिकारी डा. संजय तिवारी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

लाइवलीहुड कालेज के प्राचार्य एस.के.दुबे की उपस्थिति में व्हीटीपी अमित तिवारी, मुकेश चैहान, आमिर, गंगा सिंह, शिव प्रसाद एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भी रमन के गोठ का श्रवण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो