scriptराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा अवधि तीन माह बढ़ी, कलेक्टर कर सकेंगे अस्थाई डॉक्टरों की भर्ती | Collectors will be able to recruit temporary doctors | Patrika News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा अवधि तीन माह बढ़ी, कलेक्टर कर सकेंगे अस्थाई डॉक्टरों की भर्ती

locationकोरबाPublished: Mar 31, 2020 12:33:10 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Employee Corner: छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। आगामी माह के लिए वार्षिक कार्य मूल्यांकन के आधार पर बढ़ाया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा अवधि तीन माह बढ़ी, कलेक्टर कर सकेंगे अस्थाई डॉक्टरों की भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा अवधि तीन माह बढ़ी, कलेक्टर कर सकेंगे अस्थाई डॉक्टरों की भर्ती

कोरबा. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है। कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए जिलों में आवश्कतानुसार डॉक्टर एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्थाई संविदा नियुक्ति का अधिकार जिला कलेक्टरों को सौंपा गया है। आदेश के मुताबिक कलेक्टर अधिकतम पांच डॉक्टर एवं तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्थाई संविदा नियुक्ति आगामी तीन माह के लिए कर सकेंगे। इससे अधिक की जरूरत पडऩे पर फिर शासन से अनुमति लेनी होगी।
वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। आगामी माह के लिए वार्षिक कार्य मूल्यांकन के आधार पर बढ़ाया जाएगा। मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें
Breaking: कोरबा में एक कोरोना पॉजीटिव मिलने से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर हुई आठ

जो जहां पर है वहीं रहेगा
कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच फिलहाल कोई भी व्यक्ति इधर से उधर नहीं जा पाएगा। यानी एक राज्य से दूसरे राज्य तक ट्रैविलिंग करने कोई परमिशन नहीं मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर निर्देशित कर दिया गया है कि जिले की सीमाओं को सील करने तगड़ी व्यवस्था करेंगे ताकि कोई भी आना-जाना नहीं कर सके। इस आदेश के बाद अब जो जहां पर है वहीं रहेगा। ऐसे लोगों की मदद वहां का स्थानीय प्रशासन करेगा। भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो