scriptकम दाम में भूमि दिलाने की बात कह दंपति ने महिला से ठग लिए 15 लाख | Complaint in the police station on the realization of fraud | Patrika News

कम दाम में भूमि दिलाने की बात कह दंपति ने महिला से ठग लिए 15 लाख

locationकोरबाPublished: Jun 17, 2019 02:14:51 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

चक्रधर नगर थाना(Chakradhar nagar police station) क्षेत्र अंतर्गत परिचित होने का फायदा उठाते हुए दंपति ने एक महिला को अपने झांसे में लिया। वहीं महिला को कम कीमत में कृषि भूमि(agricultural land) दिलाने की बात कहते हुए उससे 15 लाख रुपए ठग लिए।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परिचित होने का फायदा उठाते हुए दंपति ने एक महिला को अपने झांसे में लिया। वहीं महिला को कम कीमत में कृषि भूमि दिलाने की बात कहते हुए उससे 15 लाख रुपए ठग लिए।

कम दाम में भूमि दिलाने की बात कह दंपति ने महिला से ठग लिए 15 लाख

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना(Chakradhar nagar police station) क्षेत्र अंतर्गत परिचित होने का फायदा उठाते हुए दंपति ने एक महिला को अपने झांसे में लिया। वहीं महिला को कम कीमत में कृषि भूमि(agricultural land) दिलाने की बात कहते हुए उससे 15 लाख रुपए ठग लिए। जब महिला को पता चला कि उक्त भूमि तो विवादित है, आरोपी-पति-पत्नी से उसके साथ धोखाधड़ी(Fraud) की है तो उसने घटना की शिकायत थाने में की। जहां पुिलस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज(Crime record) कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शीला तांड़ी (36) चिरंजीव दास नगर रायगढ़ में रहती है। पांच साल पहले शीला का लोचन नगर में किराए के मकान में रहने वाले सुरेश साखेर और उसकी पत्नी सुमेधा साखेर से अच्छा जान परिचय बन गया था। धीरे-धीरे दोनों परिवार के बीच परिवारिक संबंध(Family relations) और अच्छे बन गए। जान-पहचान बनाने के बाद आरोपी दंपति ने शीला का विश्वास जीत लिया और साल 2016 में दोनों पति-पत्नी ने शीला तांडी से कहा कि मेडिकल कॉलेज(Medical college) के पास 20 एकड़ कृषि भूमि प्रतिभा पंडा के नाम से है, जिसकी कीमत बहुत अधिक है, लेकिन उसको 15 लाख रुपए एकड़ लगा देगा।
वहीं प्रार्थिया का कहना था कि वह इतनी बड़ी रकम एक साथ व्यवस्था नहीं कर सकती। तब दोनों पति पत्नी ने पीडि़ता से कहा कि रकम थोड़ा-थोड़ा करके दे देना और 15 लाख की राशि पूरी होने पर जमीन की रजिस्ट्री(Land Registry) कराई जाएगी। जिस पर शीला तांडी अपने माता-पिता से 5 लाख रुपए मांग कर व अपने वेतन और जमा की गई राशि से कुल 15 लाख रुपए जुटा कर सुरेश साखेर और उसकी पत्नी सुमेधा साखेर को दे दी। शीला द्वारा अंतिम भुगतान ढाई लाख का चेक नवंबर 2017 में दिया गया था।

यह भी पढ़ें
वॉल्व हुआ स्लीप तो रातभर व्यर्थ बहता रहा पानी, सुबह होते ही मच गई थी मारामारी

पकड़े जाने के डर से दिया फाल्स चेक
रुपए लेने के बाद आरोपी दंपति पीडि़ता को रजिस्ट्री के लिए टाल मटोल कर रहे थे। जब शीला तांडी ने कानूनी कार्रवाई की बात की तब सुरेश डर गया। वहीं पकड़े जाने के डर से 4 चेक शीला तांडी को दिया जोकि सभी फर्जी थे। इसी बीच आवेदिका को पता चला कि उक्त भूमि तो विवादित है। ऐसे में महिला को ऐहसास हुआ कि आरोपी दंपति ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपए ठग लिए हैं। इसके बाद पीडि़ता ने घटना की शिकायत थाने में की। शिकायत जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो