प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि न्यायालय के आदेश की सूचना प्रति बालको कर्मचारी संघ को उपलब्ध करा दी गई है। बालको प्रबंधन ने बालको कर्मचारी संघ से यह कहा है कि वे अपने संगठन द्वारा न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
वेतन बढ़ोत्तरी मुख्य मुद्दा
वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर बालको के अधीन आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम करने वाले ठेका मजदूर हड़ताल पर हैं। मांग के समर्थन में बालकोनगर के परसाभाठा चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से बालको प्लांट में ठेका मजदूर की उपस्थिति सामान्य से कम हो गई है। इसका असर कंपनी के कार्यों पर पड़ रहा है। इधर, श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन पर वेतन समझौते की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। संगठन की ओर से कहा गया कि ठेका मजदूरों की वेतन वृद्धि नहीं की जा रही है। साथ ही छह माह की एरियर्स का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। बकाया वेतन के साथ साथ ठेका मजदूरों की सुविधाओं की भी अनदेखी प्रबंधन की ओर से की जा रही है।
भारतीय मजदूर संघ के नेता राधेश्याम जायसवाल ने श्रम न्यायालय के आदेश पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। २२ अप्रैल को न्यायालय में सुनवाई होनी है। इसके पहले शुक्रवार से कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे।