कोरबा

ठेकेदार पर आयकर का एक करोड़ 12 लाख बकाया, विभाग ने किया रिकवरी सर्वे

आयकर विभाग ने कई बार नोटिस जारी किया। लेकिन ठेकेदार ने राशि जमा नहीं किया। इस बीच आयकर विभाग की टीम ठेकेदार के घर पहुंची। उसकी चल अचल संपति का सर्वे किया।

कोरबाOct 23, 2019 / 09:18 pm

Vasudev Yadav

ठेकेदार पर आयकर का एक करोड़ 12 लाख बकाया, विभाग ने किया रिकवरी सर्वे

कोरबा. शहर में रहने वाले एक ठेकेदार पर आयकर विभाग बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। ठेकेदार के चल अचल संपति का सर्वे किया है। विभाग का कहना है कि आयकर जमा नहीं किया गया तो ठेकेदार की संपति को कुर्क कर लिया जाएगा।कोरबा के एक ठेकेदार पर आयकर विभाग का एक करोड़ 12 लाख रुपए बकाया है। इसे जमा करने के लिए आयकर विभाग ने कई बार नोटिस जारी किया। लेकिन ठेकेदार ने राशि जमा नहीं किया। इस बीच आयकर विभाग की टीम ठेकेदार के घर पहुंची। उसकी चल अचल संपति का सर्वे किया।

READ : किराए की झुग्गी में रहने वाले भी कर सकते हैं पट्टे की दावेदारी

आयकर विभाग के एक अफसर ने बताया कि असेस्मेंट वर्ष 2009-10 और 2010-11 की जांच के दौरान कोरबा के एक फार्म मेसर्स आरके शर्मा की गड़बड़ी पकड़ी गई थी। विभाग ने फार्म के संचालक को एक करोड़ 12 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा। लेकिन ठेकेदार ने पैसे जमा नहीं किए। अब आयकर विभाग ने राशि की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने शर्मा के चल अचल संपति का सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर अफसर ले गए हैं। शर्मा के संपति की पतासाजी करने के लिए रायपुर से एक टीम कोरबा पहुंची थी। सर्वे के बाद टीम लौट गई है।

Hindi News / Korba / ठेकेदार पर आयकर का एक करोड़ 12 लाख बकाया, विभाग ने किया रिकवरी सर्वे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.