scriptटोनही बोलकर महिला से मारपीट, चार माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार | Cops filed case against four members of a family in tonhi torture case | Patrika News

टोनही बोलकर महिला से मारपीट, चार माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार

locationकोरबाPublished: Aug 02, 2020 10:19:53 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

टोनही (Tonhi Torture Case) बोलकर महिला को प्रताड़ित व मारपीट करने के लगभग चार माह पुराने मामले में पुलिस ने एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दो महिलाएं हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलूरु में चार निजी अस्पतालों के खिलाफ मामले दर्ज

FIR

कोरबा. टोनही (Tonhi Torture Case) बोलकर महिला को प्रताड़ित व मारपीट करने के लगभग चार माह पुराने मामले में पुलिस ने एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दो महिलाएं हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करने में हुई देरी का कारण लॉकडाउन से कानूनी व्यस्तता को बताया है।
पुलिस ने बताया कि घटना पाली थाना क्षेत्र का है। गांव में रहने वाले प्रताप मरकाम की तबीयत खराब रहती है। प्रताप का परिवार इस मामले को जादू टोना से जोड़कर देखता है। 18 मार्च की शाम लगभग पांच बजे प्रताप के पुत्र नरेश मरकाम देवस्थल की साफ सफाई के लिए गांव के लोगों को बुलाया। साफ सफाई के बाद गांव के लोग घर जा रहे थे। इस बीच नरेश ने सभी को रोक दिया।
गांव के बैगा को बुलाया। पीड़ित महिला के हाथ में नींबू थमाते हुए टोनही बोला। महिला की गाल में कई बार थप्पड़ मारा। नरेश के एक रिश्तेदार ने महिला की सिर से बाल उखाड़ लिया। महिला को गांव में अपमानित किया गया। महिला ने घटना के तत्काल बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
महिला का आरोप है कि नरेश व उसकी पत्नी जमुना बाई, लक्ष्मीनारायण व उसकी पत्नी सावित्री बाई ने भी उसे टोनही बोलकर प्रताड़ित और सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया। मामले की जांच के लिए दो दिन पहले पुलिस की एक टीम पीड़ित महिला के पास पहुंची। बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो