scriptबांसबाड़ी में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका | Dead Body Found | Patrika News

बांसबाड़ी में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

locationकोरबाPublished: Nov 05, 2019 01:22:56 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Murder Case: सोमवार को रजगामार चौकी के छुईढोड़ा रजगामार रोड स्थित बांसबाड़ी में एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बांसबाड़ी में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

बांसबाड़ी में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

कोरबा. छुईढोड़ा रजगामार रोड स्थित बांसबांड़ी में एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश को देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मामला दुष्कर्म व हत्या का लगने पर क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
पुलिस को मामला हत्या से जुड़े होने का संदेह लगा। टीम ने डॉग स्कवायड को बुलाया। मौके पर डीएसपी रामगोपाल करियारे भी पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि जिस महिला की लाश बरामद हुई है वह 40-45 वर्ष की है। क्षेत्र के लोगों सेे पुलिस ने महिला के शव को लेकर पूछताछ की है, पर शिनाख्ती नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें
वेरिफिकेशन के लिए थाना पहुंची महिला से आरक्षक ने कहा- तुम्हारी परफ्यूम बहुत अच्छी है, ये सुनते ही बिफरी महिला, किया ये काम…

पुलिस के अनुसार मामला दुष्कर्म व हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला किसी परिचित के साथ उस स्थान पर पहुंची होगी और दुष्कर्म करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार महिला की साड़ी से ही उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
इसके पहले भी दस माह पूर्व रजगामार चौकी अंतर्गत कोरकोमा के शंकरखोला पहाड़ पर एक युवती की हत्या के बाद सिर कुचल दिया गया था। मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो