scriptमहाराष्ट्र में मिली 3 माह की गर्भवती महिला की लाश, जांच करने कोरबा पहुंची पुलिस | Dead body of 3 months pregnant woman found in Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र में मिली 3 माह की गर्भवती महिला की लाश, जांच करने कोरबा पहुंची पुलिस

locationकोरबाPublished: Dec 04, 2022 03:59:34 pm

Submitted by:

CG Desk

Dead body of pregnant woman found in Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में 3 माह की गर्भवती महिला की लाश मिली है। इस मामले में जांच करने के लिए महाराष्ट्र की स्थानीय पुलिस कोरबा पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृत महिला के पास मिली डायरी में कोरबा निवासी होने की बात पता चली थी।

Crime News

जयपुर में तीन दिन तक रुके थे बदमाश, रोजाना खाते थे मटन बिरयानी

Dead body of pregnant woman found in Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में 3 माह की गर्भवती महिला की लाश मिली है। इस मामले में जांच करने के लिए महाराष्ट्र की स्थानीय पुलिस कोरबा पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृत महिला के पास मिली डायरी में कोरबा निवासी होने की बात पता चली थी। इस वजह से महाराष्ट्र की स्थानीय पुलिस की टीम जांच के लिए छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहुंची है।

दोनों हाथ जले हुए
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अहमदनगर कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय युवती की सिर कुचली लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ जले हुए थे। युवती की लाश के पास से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें कोरबा सीएसईबी चौकी बुधवारी का जिक्र करते हुए पवन कुमार पटेल, पवन मिश्रा, ज्ञानेंद्र, रूबी बेन का नाम लिखा हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस की टीम इसी के आधार पर आगे जाँच करने छत्तीसगढ़ के कोरबा आई हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो