scriptबाइक सवार दंपत्ति को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की मौके पर मौत, पति घायल, लोगों ने किया चक्काजाम | Death in road accident | Patrika News
कोरबा

बाइक सवार दंपत्ति को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की मौके पर मौत, पति घायल, लोगों ने किया चक्काजाम

कथरीमाल से कोरबा आ रहे थे दपंत्ति, कनबेरी के समीप नहर मार्ग पर हुआ हादसा

कोरबाMay 21, 2019 / 01:25 pm

Vasudev Yadav

कथरीमाल से कोरबा आ रहे थे दपंत्ति, कनबेरी के समीप नहर मार्ग पर हुआ हादसा

Three dead, including bike rider woman in road accidents

कोरबा. बाइक सवार दपंत्ति को ट्रेलर ने रौंंद दिया। महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे दब गई। इस वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साएं लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मार्ग पर भारी वाहनों की २४ घंटे की नो एंट्री लगाए।
बुधवारी बस्ती में रहने वाले संजय कुमार और उसकी पत्नी ममता देवी रिश्तेदार के घर कथरीमाल गए हुए थे। मंगलवार की सुबह कोरबा आने के लिए साढ़े ७ बजे रवाना हुए थे। दोनों कनेबरी नहर मार्ग से कोरबा की ओर आ रहे थे। बाइक कनबेरी के समीप पहुंची ही थी कि एक ट्रेलर ने बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। बाइक में पीछे बैठी महिला की ट्रेलर के पहियों में दब जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति दूर जा गिरा। उसकी भी स्थिति गंभीर है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने नहर मार्ग पर चक्काजाम शुरू कर दिया। लोग इस मार्ग पर २४ घंटे की नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर घटना के बाद से चक्काजाम में बैठे हुए हैं। सर्वमंगला पुलिस मौकेे पर पहुंची है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है।
० सिंगलेलन नहर मार्ग पर ८० की रफ्तार, हर चौथे दिन एक दुर्घटना
सर्वमंगला तिराहे से कनबेरी मार्ग पर वाहनों का इतना अधिक दबाव है कि छोटे वाहन चालक इस सडक़ से गुजरने पर अब डरने लगे हैं। दरअसल सडक़ के एक तरफ नहर है तो दूसरी तरफ गड्ढे। सडक़ पर कई जगह काम चल रहा है। सडक़ पर मटेरियल फैला हुआ है। जरा सी भी लापरवाही हुई तो नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। हर चौथे दिन ट्रेलर नहर मेें गिर रही है। नहर की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त स्थिति में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो