scriptनुनेरा के कांजी हाउस में गायों की मौत की जांच शुरू, मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा, आज भी दफनाए गए मवेशी | Death of cows | Patrika News

नुनेरा के कांजी हाउस में गायों की मौत की जांच शुरू, मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा, आज भी दफनाए गए मवेशी

locationकोरबाPublished: Jan 10, 2020 08:21:15 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Death of cows: नुनेरा के कांजी हाउस में लगभग 80 गायों की मौत की जांच शुरू हो गई है। घटना को लेकर जांच टीम ने कुछ ग्रामीणों का बयान लिया है, लेकिन कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। प्रशासन को मृत गायों की पीएम रिपोर्ट भी नहीं मिली है।

नुनेरा के कांजी हाउस में गायों की मौत की जांच शुरू, मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा, आज भी दफनाए गए मवेशी

नुनेरा के कांजी हाउस में गायों की मौत की जांच शुरू, मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा, आज भी दफनाए गए मवेशी

कोरबा. शुक्रवार को तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ग्राम नुनेरा के कांजी हाउस पहुंची। गायों की मौत को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन पशुओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इधर, मारे गए पशुओं की शव को दफनाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन से तीन गड्ढ़े खोदे गए। इसमें मृत पशुओं को दफनाया गया।
बताया जाता है कि शुक्रवार को भी लगभग 20 पशुओं को दफनाया गया। हालांकि प्रशासन अभी तक आधा दर्जन पशुओं के मारे जाने की पुष्टि कर कर चुका है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि कांजी हाउस में लगभग 80 मवेशियों की मौत हुई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि गांव के सरकारी जमीन पर कांजी हाउस का निर्माण गैरकानूनी तरीके से किया गया था। इसमें 250 से अधिक पशुओं को अवैध ढंग से रखा गया था। घटना के बाद प्रशासन ने कांजी हाउस में रखे गए सभी पशुओं को कांजी हाउस से छुड़ा लिया है।
संचालक अली अहमद के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। मृत गायों की गुरुवार को पोस्टमार्टम की गई थी। पशु चिकित्सक अभी तक गायों की मौत का कारण नहीं बता सके हैं। आशंका है कि ठंड लगने से गायों की मौत हुई होगी।
यह भी पढ़ें
Breaking: ठंड व भूख से 80 से अधिक गायों की मौत, खेत के मेड़ के पीछे छिपाए गए, प्रशासन में मचा हड़कंप

सरपंच बलभद्र से पूछताछ
घटना को लेकर ग्राम नुनेरा के सरपंच बलभद्र सिंह से पूछताछ जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने बलभद्र से कई घंटे पूछताछ की। लेकिन बलभद्र घटना का कारण नहीं बता सका।

-गांव के सरकारी जमीन पर कांजीहाउस का निर्माण किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
सूर्यकिरण तिवारी, एसडीएम, कटघोरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो