scriptVIDEO- कुसमुंडा कोयला खदान में ग्रेडर से दबकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत | Death of home gaurd in Kusmunda mines | Patrika News

VIDEO- कुसमुंडा कोयला खदान में ग्रेडर से दबकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत

locationकोरबाPublished: Apr 27, 2019 12:30:16 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– सॉवेल प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे गार्ड – रात करीब तीन बजे हुआ हादसा

VIDEO- कुसमुंडा कोयला खदान में ग्रेडर से दबकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत

VIDEO- कुसमुंडा कोयला खदान में ग्रेडर से दबकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत

कोरबा. कुसमुंडा कोयला खदान में ग्रेडर से दबकर होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। जवान की ड्यूटी सॉवेल प्वाइंट पर लगाई गई थी। घटना शुक्रवार की रात लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। होमगार्ड के जवान जीत नारायण सिंह और दिलीप कुमार की ड्यूटी शुक्रवार की रात सॉवेल प्वाइंट पर लगाई थी। एक सॉवेल ब्रेकडाउन होकर खड़ी थी। इसकी सुरक्षा जीत नारायण और दिलीप कुमार कर रहे थे। रात को दोनों सॉवेल प्वाइंट पर बैठकर बातें कर रहे थे।
VIDEO- कुसमुंडा कोयला खदान में ग्रेडर से दबकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत
इस बीच रात लगभग तीन बजे एक ग्रेडर आ गई। इसे देखकर दिलीप कुमार चिल्लाते हुए भाग गया। जीत हट नहीं पाया और ग्रेडर की ठोकर से जीत नारायण का सिर फट गया। उसकी मौत हो गई। जीत कोरिया जिले के ग्राम मोरगा पोड़ी का निवासी था। देर रात दिलीप ने घटना से होमगार्ड के अधिकारियों को अवगत कराया। एसईसीएल प्रबंधन को भी सूचना दी गई। अफसर मौके पर पहंचे। सूचना पर सुबह लगभग छह बजे कुसमुंडा पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

ग्रेडर चालक फरार
दुर्घटना के बाद होमगार्ड के जवानोंं ने ग्रेडर चालक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया। माहौल को गरमाता देखकर ग्रेडर चालक नेपाल सिंह फरार हो गया। पुलिस ने ग्रेडर को जब्त कर जांच चालू की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो