scriptDevotees gathered in pagodas to perform Jalabhishek of Shiva, echoing | शिव का जलाभिषेक करने शिवालयों में उमडे़ भक्त, हर-हर महादेव की दिन भर गूंज | Patrika News

शिव का जलाभिषेक करने शिवालयों में उमडे़ भक्त, हर-हर महादेव की दिन भर गूंज

locationकोरबाPublished: Jul 11, 2023 03:37:19 pm

Submitted by:

CHOTELAL YADAV

कोरबा. सावन मास के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी। कनकेश्वर धाम और पाली शिव मंदिर में जलाभिषेक करने देर रात से भक्तों की लंबी लगी हुई थी। ब्रम्हमुहूर्त पर मंदिर का पट खुला। भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल-बम के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। इसी के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

 

शिव का जलाभिषेक करने शिवालयों में उमडे़ भक्त, हर-हर महादेव की दिन भर गूंज
शिव का जलाभिषेक करने शिवालयों में उमडे़ भक्त, हर-हर महादेव की दिन भर गूंज
सावन मास प्रारंभ होने के साथ ही पहला सोमवार पर भक्तों को आस्था देखने ही बन रही थी। ग्राम कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु देर रात को ही पदयात्रा कर सर्वमंगला हसदेव तट पहुंचे। मध्य रात्रि कांवर और कलश पर जल लेकर नंगे पांव पदयात्रा शुरू की। इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बोल-बम, हर-हर महादेव का जयकारे लगाते हुए कनकेश्वर धाम पहुंचे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.