scriptकोयला खदानों से डीजल और कबाड़ की चोरी करने वाला गिरोह सामान को खपाने के लिए महिलाओं को मोहरा पढ़िए खबर… | Diesel theft from coal mines | Patrika News

कोयला खदानों से डीजल और कबाड़ की चोरी करने वाला गिरोह सामान को खपाने के लिए महिलाओं को मोहरा पढ़िए खबर…

locationकोरबाPublished: Jul 15, 2019 08:31:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Coal Mine : सुरक्षा कर्मियों को देखकर डेढ़ से दो क्विंटल एल्यूमिनियम तार छोड़ भागी महिलाएं

Coal Mine : सुरक्षा कर्मियों को देखकर डेढ़ से दो क्विंटल एल्यूमिनियम तार छोड़ भागी महिलाएं

कोयला खदानों से डीजल और कबाड़ की चोरी करने वाला गिरोह सामान को खपाने के लिए महिलाओं को मोहरा पढ़िए खबर…

कोरबा. कोयला खदानों (Coal Mine) से डीजल और कबाड़ की चोरी करने वाला गिरोह सामान को खपाने के लिए महिलाओं को मोहरा बना रहा है। इसका खुलासा महिलाओं से बरामद की गई डेढ़ से दो क्विंटल एल्यूमिनिय तार की जब्ती से हुआ है।
हालांकि सुरक्षा बल में महिला सिपाही नहीं होने के कारण एल्यूमिनियम को ठिकाना लगाने वाली महिलाओं को बिना कार्रवाई छोड़ दिया। घटना गेवरा खदान (Coal Mine) की है। सुबह लगभग पांच बजे गश्त के दौरान सीआईएसएफ की टीम को दीपका चौक के पास नर्सरी के रास्ते जा रही पांच से छह महिलाएं मिली। महिलाएं माथे पर रिंग जैसा सामान को कपड़ा से डककर ले जा रही थी। टीम को देखकर महिलाएं सामान को फेंककर भागने लगी। इसपर टीम को संदेह हुआ। सुरक्षा बल के जवानों ने महिलाओं को रोककर को रोकने की कोशिश की। महिलाएं फरार हो गई। टीम ने उनके द्वारा फेंके गए सामान की जांच की। रिंग एल्यूमिनियम को निकला। जांच में पता चला है कि एल्यूमिनियम तार की चोरी गेवरा खदान से की गई थी। गिरोह ने तार को छिलकर नर्सरी में रख दिया था। उसे टुकड़ों में काटकर रिंग बना दिया था। यहां से तार को ठिकाने लगाने के लिए महिलाओं को मोहरा बना रहा था। उनके जरिए तार दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था।
यह भी पढ़ें
क्रेडिट कार्ड: डाक के जरिए जनवरी में मिला, लेनदेन किया नहीं, खाते से पार हो पांच लाख पढ़िए पूरी खबर…


बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ में महिला सिपाहियों की कमी है। कबाड़ और डीजल की चोरी करने वाला गिरोह इसे कमी को जानता है। कबाड़ के धंधों को जारी रखने के लिए महिलाओं की मदद ले रहा है।

More

350 लीटर डीजल छोड़ भागे चोर

कोरबा. खदान से डीजल चोरी की घटनाएं जारी है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने १० जेरीकेन में लगभग ३५० लीटर डीजल बरामद किया है। हालांकि कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
बताया जाता है कि कुसमुंडा खदान में वर्कशॉप नंबर तीन के पास रविवार की रात चोरों का गिरोह खड़ी मशीनों की डीजल निकाल रहा था। इसपर सुरक्षा बल की नजर पड़ी। टीम ने चोरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की। चोर डीजल छोडक़र फरार हो गए।

प्रबंधन नहीं ले रहा डीजल
बताया जाता है कि खदान से चोरी कर भाग रहे चोरों ने सुरक्षा बल ने कई लीटर डीजल पहले भी जब्त किया है। डीजल सुरक्षा बलों के कब्जे में है। लेकिन इसे लेने प्रबंधन की ओर से कोई नहीं आ रहा है।

Chhattisgarh Crime से जुडी ख़बरें यहाँ पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Korba news की सारी खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो