चालक गाड़ी लेकर थोड़ी दूर तक जाता है फिर लौटकर सुरक्षा बलों की ओर तेजी से जाता है। इस बीच कुछ लोग यह कहकर कैंपर चालक को उकसाते हैं कि सुरक्षा बलों पर गाड़ी चढ़ा दो। उन्हें कुचलकर मार दो। इस बीच चोरों की एक और कैंपर गाड़ी पीछे से आ जाती है। इस गाड़ी का चालक भी सुरक्षा बलों को कैंपर से कुचने की कोशिश करता है। सुरक्षा बल के जवान अपनी जान बचाने के लिए सड़क के किनारे स्थित खदान की मिट्टी और पत्थर की ढेर पर खड़े हो जाते हैं। धीरे धीरे जवान चोरों की डर से इधर उधर भाग जाते हैं और चोर गाड़ी मोड़कर खदान से बाहर चले जाते हैं। खदान में सुरक्षा बल के जवान चोरों के आगे बेबस नजर जाते हैं।
डीजल चोरी में कई गिरोह सक्रिए
बताया जाता है कि खदान से डीजल चोरी में कई गिरोह सक्रिए है। दीपका, हरदीबाजार और कुसमुंडा का गिरोह एक साथ मिलकर खदानों से डीजल की चोरी कर रहा है। इसमें हीरा और राजा दो शातिर चोरों का नाम सामने आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस खेल में अभिषेक नाम का व्यक्ति भी शामिल है। गिरोह का एक व्यक्ति दीपका में रहता है। बिलासपुर के किंग खान गिरोह का वर्चस्व खत्म होने के बाद दीपका, हरदीबाजार और कुसमुंडा के गिरोह ने डीजल चोरी के काम को संभाल लिया है।