scriptपहले खोद दिया, फिर जैसे-तैसे भर दिया, अब हो रही है परेशानी | Digged first, then filled the way, now is the trouble | Patrika News

पहले खोद दिया, फिर जैसे-तैसे भर दिया, अब हो रही है परेशानी

locationकोरबाPublished: Mar 12, 2019 04:32:31 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– मनमानी पर निगम नहीं लगा पा रहा रोक

- मनमानी पर निगम नहीं लगा पा रहा रोक

पहले खोद दिया, फिर जैसे-तैसे भर दिया, अब हो रही है परेशानी

कोरबा. कोरबा. नगर निगम द्वारा अंडरग्राउंड पाइप लाइप बिछाने का कार्य रविशंकर नगर क्षेत्र में कराया जा रहा है। इस कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रविशंकर शुक्ल नगर कालोनी में एटीएम के पास सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके बाद गड्ढे को भरने के बाद मिट्टी और गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। बीच में कीचड़ की स्थिति बन गई थी। इससे वाहनों के पहिये धंस रहे हैं। रविवार को यहां से गुजरने के दौरान ट्रैक्टर का पहिया फंस गया, जिससे काफी परेशानी हुई। भरे गए गड्ढे बराबर होने की बजाय उबड़-खाबड़ हो गया है। इससे दो पहिया, तीनपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से स्कूली बच्चे भी आना-जाना करते हैं।
ऑटो व मिनीडोर से स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का कार्य चालक करते हैं। इनके पहिए छोटे होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ठेकेदार द्वारा किये गए उक्त कार्य से कालोनीवासियों में रोष व्याप्त है। कालोनीवासियों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी कार्यस्थल पर निगरानी करने नहीं आते, जिसके कारण ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। वहीं तेज धूप होने के बाद जो मिट्टी भरा गया है वो अब धूल बनकर उड़ रही है। इसके कारण भी परेशानी की स्थिति बन गई है।

सफाई व निर्माण में बरती जाती है लापरवाही
रविशंकर शुक्ल नगर की सड़क में यातायात का काफी दबाव रहता है। इस मार्ग का उपयोग दादर, खरमोरा, कृष्णानगर, शहीद भगत सिंह कालोनी सहित आसपास के रहवासी निहारिका क्षेत्र की ओर आने-जाने के लिए करते हैं। इस मार्ग में सुबह से दोपहिया, ऑटो व चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो जाता है। साथ ही स्कूल बस भी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे व्यस्ततम मार्ग में लापरवाही बरते जाने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो