scriptलोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी पड़ रही भारी, अभिभावकों व बच्चों को इस तरह करना पड़ रहा परेशानी का सामना | Dirt on the health of people are heavy | Patrika News
कोरबा

लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी पड़ रही भारी, अभिभावकों व बच्चों को इस तरह करना पड़ रहा परेशानी का सामना

– उप स्वास्थ्य केन्द्र दोनो तरफ से गंदगी से घिरा होने के कारण यहां लोग अब आने से कतराते हैं।

कोरबाJul 13, 2018 / 10:43 am

Shiv Singh

लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी पड़ रही भारी, अभिभावकों व बच्चों को इस तरह करना पड़ रहा परेशानी का सामना

लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी पड़ रही भारी, अभिभावकों व बच्चों को इस तरह करना पड़ रहा परेशानी का सामना

कोरबा . बुधवारी बस्ती के समीप स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र कांशीनगर तक जाने वाला रास्ता बजबजाती नाली से होकर गुजरता है। यही कारण है कि यहां लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी भारी पड़ रही है। समीप आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित है। यहां आने वाले बच्चों व अभिभावको को भी गंदगी के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केन्द्र कांशीनगर के क्षेत्रांतर्गत पांच हजार १६२ लोग निवास करते हैं। जिन्हें छोटी-बड़ी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र से दवा व टीकारण जैसी सुविधा मिलती है। लेकिन उप स्वास्थ्य केन्द्र दोनो तरफ से गंदगी से घिरा होने के कारण यहां लोग अब आने से कतराते हैं।
उप स्वास्थ्य के केन्द्र कांशीनगर में पदस्थ एएनएम आर शर्मा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना सन २००८ के आस-पास हुई थी। तब यहां ऐसी स्थिति नहीं थी। पानी निकासी के लिए यहां कोई प्रबंधन नहीं है। जिसके कारण नाली का पानी केन्द्र के सामने से बहती है। पार्षद आदि से भी बातचीत की गई है लेकिन समाधान नहीं हुआ।

बैठने की भी नहीं है व्यवस्था घूमते हैं आवारा पशु
उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप गंदगी पसरी होने के कारण यहां अक्सर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। जिसकी वजह से आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले छोटे बच्चों को खतरा भी बना रहता है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों के बैठने के लिए भी कोई स्थान नहीं है। जिसके कारण परेशानी और भी बढ़ जाती है।

आदर्श आंगनबाड़ी का हाल भी है बदहाल
उप स्वास्थ्य केन्द्र के लगे हुए यहां आंगनबाड़ी बुधवारी क्रमांक २ भी संचालित है। जहां के बच्चों को गंदगी के बीच ही पोषण आहार का वितरण किया जाता है। ऐसी परिस्थतियों में पोषण आहार कितना पोषक है। इसकी कोई गारंटी नहीं है। यहां पदस्थ सहायिका शशिकला ने बताया कि कार्यकर्ता किसी काम से यहां अभी मौजूद नहीं है। केन्द्र में लगभग ४० बच्चे हैं। गंदगी के कारण समस्या तो होती है। गेट नहीं होने की वजह से बच्चे केन्द्र से बाहर भाग जाते हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे अभिभावक गौरीबाई, सान्या खाण्डे आदि ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों को स्यवं लेकर आते हैं, और पूरा दिन साथ रूकना पड़ता है।

Home / Korba / लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी पड़ रही भारी, अभिभावकों व बच्चों को इस तरह करना पड़ रहा परेशानी का सामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो