scriptडॉक्टर ने जिंदगी भर लोगों की सेवा की, उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : सीएम | Dr. Banshi Lal Mahato's Dashgatra program | Patrika News

डॉक्टर ने जिंदगी भर लोगों की सेवा की, उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : सीएम

locationकोरबाPublished: Dec 03, 2019 06:56:22 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Dr. Banshilal Mahato: मंगलवार को डॉ. बंशीलाल महतो (Dr. Banshilal Mahato) के दशगात्र कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह (Raman singh) कोरबा पहुंचे थे। उन्होंने डॉ. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित की।

डॉक्टर ने जिंदगी भर लोगों की सेवा की, उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : सीएम

डॉक्टर ने जिंदगी भर लोगों की सेवा की, उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : सीएम

कोरबा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मंगलवार को कोरबा के सीतामणी पहुंच कर पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से और पूरे शासन-प्रशासन की ओर से शोकाकुल परिवार की इस दु:ख की घड़ी में साथ हैं।
बघेल ने कहा कि डॉक्टर ने जिंदगी भर लोगों की सेवा की है। उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. महतो सीधे, शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने डॉक्टर के रूप में और सांसद के रूप में कोरबा और प्रदेश की जनता की सेवा की है। मुख्यमंत्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने डॉ. बंशीलाल महतो की पत्नी कौशल्या महतो और उनके दोनों पुत्रों विकास रंजन महतो और डॉ. विवेक रंजन महतो से मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढस बंधाया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
सारकेगुड़ा फर्जी मुठभेड़ को सीएम ने माना गंभीर, कहा-17 लोगों की हत्या से बड़ी कोई घटना नहीं हो सकती, ये भी कहा…

डॉक्टर ने जिंदगी भर लोगों की सेवा की, उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : सीएम

सरल स्वभाव के थे महतो : रमन सिंह
डॉ. बंशीलाल महतो के दशगात्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी डॉ. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. महतो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे। एक डॉक्टर के रूप में भी उन्होंने समाज की सेवा की। दुख की घड़ी में पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सांसद के निधन पर संवेदना प्रकट की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो