scriptकई सरकारी कॉलोनियां पी रही मुफ्त में पानी, कट सकता है कनेक्शन | Drinking water for government colonies free | Patrika News

कई सरकारी कॉलोनियां पी रही मुफ्त में पानी, कट सकता है कनेक्शन

locationकोरबाPublished: Apr 24, 2019 09:05:53 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– पिछली बार एसबीआई कॉलोनी का काटा गया था कनेक्शन- कई बार नोटिस के बाद भी प्रबंधन ना ही मकान में रहने वाले कर्मी दे रहे राशि

पिछली बार एसबीआई कॉलोनी का काटा गया था कनेक्शन

कई सरकारी कॉलोनियां पी रही मुफ्त में पानी, कट सकता है कनेक्शन

कोरबा. कई सरकारी कॉलोनियां कई साल से मुफ्त में पानी पी रही है। पिछली बार एसबीआई कॉलोनी का निगम ने कनेक्शन काटा था। उसके बाद भी कई बार नोटिस के बाद भी प्रबंधन ना ही मकान में रहने वाले कर्मी बकाया जमा करने को लेकर रुचि ले रहे हैं।
केन्द्र और राज्य स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए शहर में कई कॉलोनियां बनाई गई हैं। इनमें कर्मचारी, अपने परिवार सहित कई वर्षों से रह रहे हैं। इन कॉलोनियों के मकानों में निगम द्वारा जल आपूर्ति की जाती है। इसका बकायदा टैक्स भी निर्धारित किया गया है। इसे प्रतिमाह कर्मचारियों को जमा करना होता है। कर्मचारी, अपनी सुविधा अनुसार तीन माह, छह माह या फिर सालाना टैक्स जमा करते हैं। ऐसे सैकड़ों कर्मचारी हैं जो पिछले कई साल से मुफ्त में पानी पी रहे हैं। ये निगम में टैक्स जमा करने से बच रहे हैं। निगम द्वारा नोटिस देने पर उसका जवाब भी नहीं देते। डाकघर कॉलोनी १९८५ के बीच की है, दुरभाष व बैंक कॉलोनी १९९० के बीच बनाई गई थी। पिछले साल जमनीपाली स्थित एसबीआई कॉलोनी का कनेक्शन काटा गया था। काफी हंगामा के बाद तीन दिन बाद पानी की सप्लाई हुई थी। उसके बाद भी नियमित तौर पर बिल जमा करने को लेकर रुचि नहीं ले रहे हैं।

आधे अधिकारी चलते बने
निगम द्वारा ऐसी कॉलोनियों में जब घर पर नोटिस तामिल कराई जाती है तो कई ऐसे मकान सामने आते हैं जिसमें या तो ताला लटक रहा है या फिर मकान में रहने वाले कर्मचारी ही बदल गए हैं। तबादला होने के बाद अधिकारी दूसरी जगह चले जाते हैं। जलकर बकाया ही रहता है और आने वाले अधिकारी पिछला टैक्स जमा नहीं करते।

अब प्रबंधकों को दे रहे नोटिस
निगम द्वारा बकाया वसूलने के लिए अब तक आवासों में ही नोटिस दिया जाता था। बकाया देने में आनाकानी करने पर अब बैंक, फॉरेस्ट, दूरभाष कॉलोनी के कर्मचारियों के प्रबंधकों के नाम से नोटिस देकर वसूली करने की कवायद की जा रही है।

इन कॉलोनियों व कार्यालयों का बकाया अधिक
दूरभाष कॉलोनी-१
दूरभाष कॉलोनी-२
दूरभाष कार्यालय
बैंक कॉलोनी
डाकघर कॉलोनी
फॉरेस्ट कॉलोनी
जिला चिकित्सालय कॉलोनी
रामपुर कॉलोनी
० जल कर का प्रयोजन शुल्क
घरेलू कनेक्शन २०० रुपए मासिक कर (सम्पत्तिकर दाता)
६० रुपए (गैर सम्पत्ति करदाता)
आवास सह व्यवसाय ३५० रुपए
हॉटल ५ कमरे ८०० रुपए
शासकीय संस्था ८०० रुपए
निजी संस्था ८०० रुपए

सैकड़ों कार्ड का पता नहीं
नगर निगम द्वारा सभी कॉलानियों में प्रत्येक घर के लिए अलग-अलग पानी कार्ड बनाया गया है। निर्धारित बिल जमा कर कार्ड में दर्ज किया जाता है। कॉलोनी के सैकड़ों ऐसे मकान हैं, जहां के कार्ड लोगों के पास नहीं है। एक हिसाब से किसी भी प्रकार से पानी बकाया की जानकारी लोगों के हिसाब से नहीं है।

आचार संहिता इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहा निगम
आचार संहिता की वजह से निगम अभी इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। आचार संहिता लगने से पहले ही बकाया जमा करने के लिए कॉलोनी में मुनादी कराई गई थी। अभी एक माह के बाद भी इसपर आगे कार्रवाई बढ़ सकेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो