कोरबाPublished: Nov 09, 2022 11:47:28 am
CHOTELAL YADAV
कोरबा. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के सभी एक हजार 80 मतदान केंद्रों पर एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज बुधवार को किया जाएगा।
- लोग कर सकते हैं अवलोकन
- गलत होने पर दावा आपत्ति भी कर सकते हैं प्रस्तुत
- आधार कार्ड से वोटर आईडी भी करा सकेंगे लिंक
विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के सभी एक हजार 80 मतदान केंद्रों पर एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज बुधवार को किया जाएगा। लोग मतदाता सूची का अवलोकन कर सकेंगे। साथ ही मतदाता सूची में सुधार के लिए दावा आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकेंगे। इस दिन को विशेष महत्व देते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय ने सुबह 10 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया है। रैली पीजी कॉलेज कोरबा से कोसाबाड़ी चौक एवं वापसी होते हुए पीजी कॉलेज में ही संपन्न होगा। इस दिन चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया जाएगा।