scriptमौसी के घर पल रहे आठ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या | Eight year old child strangled | Patrika News

मौसी के घर पल रहे आठ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

locationकोरबाPublished: Apr 24, 2019 08:23:47 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

गले पर दबाने के निशान, हत्या का संदेह महिला के करीबी पर

गले पर दबाने के निशान, हत्या का संदेह महिला के करीबी पर

मौसी के घर पल रहे आठ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

कोरबा. माता पिता से दूर मौसी के घर पल रहे आठ साल के बच्चे को गला घोंटकर मारा डाला। हत्या का संदेह महिला के करीबी पर है। पुलिस केस दर्जकर आरोपी की पतासाजी कर रही है।
आठ वर्ष का बच्चा उत्तम मंडोल उर्फ उत्तम चौहान सीतामणी के वैष्णव दरबार में रहने वाली अपनी मौसी मालती चौहान के घर में रहता था। मौसी मालती उत्तम की पालन पोषण कर रही थी। बुधवार सुबह मालती दूसरे के घर घरेलू काम करने चली गई। दोपहर को घर लौटी और खाना खिलाने के लिए उत्तम की तलाश की। बच्चा घर में नहीं मिला। खोजबीन करने पर उसका शव बैष्णव दरबार इलाके में कंक्रिट की सडक़ के पास स्थित एक मंदिर के पास मुंह के बल लेटा हुआ मिला। बच्चे को देखकर महिला चिल्लाने लगी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा किया। इसमें बच्चे के गले पर निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की हत्या गमछा या इसके जैसे किसी और पकड़े या रस्सी से की गई होगी। पुलिस ने शव की मेडिकल जांच कराई है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

हत्यारे की तलाश
पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला के करीबी ने बालक को गला घोंटकर मारा होगा।

माता पिता दूसरे राज्य में
पुलिस को जांच में पता चला है कि उत्तम की मां सकुन बाई और पिता बबलू कमाने खाने के लिए दूसरे राज्य में गए हैं। सकुन ने बेटे की देखरेख का जिम्मा अपनी ममेरी बहन मालती को दिया था।

मालती का पति आदतन बदमाश
पुलिस ने बताया है कि मालती का पति आदत बदमाश है। उसके खिलाफ गांजा बिक्री के कई प्रकरण है। जानलेवा हमले के आरोप में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो