scriptBreaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए | Elephant Attack | Patrika News
कोरबा

Breaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए

– बारात से लौट रहे युवकों की बाइक हाथी से टकराई

कोरबाMay 18, 2019 / 08:47 pm

Vasudev Yadav

Breaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए

Breaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए

कोरबा. वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे युवकों की बाइक सड़क पार कर रहे हाथियों की झुंड से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों युवक सड़क पर गिरे। एक हाथी ने एक युवक को पकड़कर सड़क पर पटक दिया। दूसरा युवक जान बचाकर भागने में सफल रहा।
बताया जाता है कि विकासखंड करतला के ग्राम मदवानी में रहने वाले कलम सिंह राठिया और यशवंत राठिया एक शादी समारोह में शामिल होने जिल्गा के पास स्थित ग्राम बरपाली गए थे। गुरुवार आधी रात लगभग 12 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। कुदमुरा से लगभग एक किलोमीटर दूर रामपुर रोड में युवकों की बाइक सड़क पार कर रहे हाथियों की झुंड से टकरा गई। हाथी को देखकर दोनों घबरा गए। जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच एक हाथी ने यशवंत को पकड़ लिया। उसे सड़क पर पटक दिया। सिर को पैर से कुचलकर मार डाला। कलम जान बचाकर हाथियों की झुंड से भागने में कामयाब रहा।
यह भी पढ़ें
बस चालक पर भालू ने किया हमला, लोगों ने ऐसे बचाई जान

शुक्रवार सुबह सड़क पर यशवंत की लाश देखकर गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। कलम से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और करतला पुलिस मौके पर पहुंची। जिंदा बचे कलम से घटना की जानकारी ली। कलम ने वन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी है। हालांकि वह यह नहीं बता सका कि यशवंत किसकी शादी में ग्राम जिल्गा गया था। दोनों युवक दोस्त बताए जाते हैं।

Home / Korba / Breaking : पढि़ए क्या हुआ जब शादी समारोह के बाद आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक हाथी से टकराए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो