scriptग्रामीणों ने पसरखेत रेंज दफ्तर में किया तोडफ़ोड़, मचा बवाल | Employee Corner: Broke into office by villagers | Patrika News

ग्रामीणों ने पसरखेत रेंज दफ्तर में किया तोडफ़ोड़, मचा बवाल

locationकोरबाPublished: Sep 17, 2019 12:08:23 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Employee Corner: ग्रामीणों ने पसरखेत रेंज दफ्तर में कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ की। इससे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने पसरखेत रेंज दफ्तर में किया तोडफ़ोड़, मचा बवाल

ग्रामीणों ने पसरखेत रेंज दफ्तर में किया तोडफ़ोड़, मचा बवाल

कोरबा. मजदूरी भुगतान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के पसरखेत रेंज दफ्तर में घुसकर जमकर हंगामा मचाया। कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए दफ्तर में तोडफ़ोड़ भी किया। लगभग आधे घंटे तक मजदूरों ने कार्यालय परिसर में खड़ी गाडिय़ों व पानी टंकी को भी नुकसान पहुंचाया।
15 दिन पहले पसरखेज रेंज के अंतर्गत काम करने वाले दो दर्जन से ज्यादा मजदूरों ने कार्यालय का घेराव कर दिया था। उनकी कहना था कि लंबे समय से मजदूरी का भुगतान लंबित है। तब मजदूरों ने रेंज कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया था। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद लोग शांत हुए थे। तब एसडीओ ने 15 दिन के भीतर राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ें
उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ में बाइक से गांजा तस्करी करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ग्रामीणों ने पसरखेत रेंज दफ्तर में किया तोडफ़ोड़, मचा बवाल
समयसीमा खत्म होने के बाद सोमवार को जब मजदूर पसरखेत रेंज पहुंचे। तब वहां उपस्थित अधिकारियों ने यह कह दिया कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। कब भुगतान होगा इसकी जानकारी वे नहीं दे सकते। जवाब सुनते ही मजदूर आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। कार्यालय के भीतर मजदूरों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। परिसर में खड़े ट्रक, बाइक और दो पानी टंकी को भी तोड़ दिया। वन विभाग ने इसकी सूचना करतला पुलिस को दी। तब तक डायल ११२ भी पहुंच गई। तब तक नाराज मजदूर भाग चुके थे। कुछ मजदूरों को इस दौरान चोंटें भी लगी है।

करतला थाने में वन विभाग ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद वन विभाग का महकमा पसरखेत रेंंज जा पहुंचा। रेंज कार्यालय में पहुंचने के बाद कर्मियों ने पूरी जानकारी दी। वन विभाग ने मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए करतला थाने में आवेदन दिया है। पुलिस जांच कर रही है। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह तक केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद पसरखेत में मामला गरमा गया है। पुलिसिया कार्रवाई के डर से अब मजदूर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मामले का पटाक्षेप करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
मछली पकडऩे के लिए जाल बिछाकर नदी किनारे बैठे थे दो ग्रामीण, पीछे मुड़कर देखा तो करीब आ रही थी मौत, फिर…

अधिकारियों के तबादले के बाद बिगड़ी स्थिति
पिछले एक महीने में कोरबा वनमंडल के अधिकारियों का तबादला हो गया है। एक साथ रेंजर, डीएफओ, एसडीओ सहित अन्य कर्मियों का तबादला हुआ है। इस वजह से भुगतान सहित अन्य कार्यों में देरी हो रही है।

मजदूरों ने पसरखेत रेंज में तोडफ़ोड़ के साथ हंगामा किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए करतला थाने को लिखा गया है। मजदूरी भुगतान क्यों नहीं हो सकी इसकी जानकारी ली जा रही है। ए खेलकर, एसडीओ, वन विभाग कोरबा
Click &
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो