scriptप्रकाश पर्व पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की अरदास | Festival of Lights well-being on the forehead Tech Ardas | Patrika News

प्रकाश पर्व पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की अरदास

locationकोरबाPublished: Jan 05, 2017 06:50:00 pm

– विशेष भजन र्कीतन के साथ अटूट लंगर में हजारों लोगो ने चखा प्रसाद- शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में सजी विशेष दीवान

Festival of Lights well-being on the forehead Tech

Festival of Lights well-being on the forehead Tech Ardas

कोरबा. रविवार को प्रकाश पर्व की छटा हर ओर देखने को मिली। गुरू गोविंद सिंह की 350 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में विशेष भजन-कीर्तन व अटूट लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद चखा। गुरुद्वारों में दीवान को आर्कषक रुप से सजाया गया था।

प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारे कमेटियों के द्वारा एक पखवाड़े से तैयारी शुुरु कर दी गई थी। दो दिन पूर्व टीपी नगर स्थित गुरुद्वारे कमेटी द्वारा नगर कीर्तन निकाली गई थी। नगर कीर्तन में काफी तदाद में समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई थी। गुरूवार को भी प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय द्वारा भव्य तरीके से प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह से गुरुद्वारे में लोगों की भीड़ उमडऩी शुरु हो गई थी। गुरुद्वारे को आर्कषक रुप से सजाया गया था। खासतौर पर प्रकाश पर्व के लिए प्रकाश व्यवस्था पर विशेष साज सज्जा की गई थी। शाम को गुरुद्वारो की चमक देखते ही बन रही थी। रात में सिख परिवारों ने घरों में दीप माला की। घरों में पूजापाठ किया गया। बच्चों ने पटाखे जलाए।

शहर में विशेष तौर पर टीपी नगर स्थित गुरुद्वारें पर आयोजन किया गया। यहां विशेष अरदास का आयोजन किया गया। विशेष कीर्तन जत्थों के द्वारा अखण्ड पाठ किया गया। गुरुद्वारे में लोगों ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। छोटों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया, वहीं गुरुद्वारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ गुरुवाणी सुनीं। दोपहर दो बजे तक गुरुवाणी के बाद अटूट लंगर का शुरु हुआ। जो कि देर रात तक चलता रहा। लगभग 20 हजार लोगों ने इस लंगर में प्रसाद चखा।

जगमगाए दीप :
शाम होते ही सिख लोगों ने अपने घरों में प्रकाश उत्सव मनाया। घरों में प्रकाश व्यवस्था की गई थी। आर्कषक लाइटें, दीयें, झालरो से घर जगमगा रहे थे। वहीं बच्चो ने पटाखे छोड़कर खूब आतिशबाजी की। दीवाली की तरह घर प्रकाश पर्व में रोशन किए गए थे। इसी तरह प्रसाद का भी वितरण किया गया। शहर सहित उपगरीय क्षेत्र बालको, कुसमुंडा, दीपका सहित कई उपनगरीय क्षेत्रों में धूमधाम के साथ पर्व मनाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो