scriptसूने मकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान | Fire in home | Patrika News
कोरबा

सूने मकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान

Fire: वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा की घटना, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू

कोरबाDec 05, 2019 / 09:00 pm

Vasudev Yadav

सूने मकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान

सूने मकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान

कोरबा. निगम के वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा के एक सूने मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर (Fire) राख हो गया। घटना में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है।
निगम के वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा में सतीश चंद्र ताम्रकार का मकान है। बताया जाता है कि ताम्रकार परिवार के सदस्य दो दिसंबर को कोरबा में थे। मकान में ताला लगा हुआ था। इस बीच दो दिसंबर की रात लगभग 9.30 बजे मकान से आग और धुआं की लपटें उठने लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सतीश तम्रकार को दी। परिवार के सदस्य घर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया है। सतीश ने बताया कि घटना में बिस्तर, टेलीविजन, सोफा, दो आलमारी जलकर राख हो गई। आलमारी में रखे गए कपड़े और जेवरात भी जल गए हैं।

सूने मकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान
आगजनी में घर के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नहीं बचे हैं। परिवार ने बताया है कि घटना में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए के सामान जलकर राख हुए हैं। घटना की सूचना सर्वमंगला नगर पुलिस चौकी को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से घर में आग लगी होगी। सतीश की कोरबा में एक दुकान है। घटना के दिन परिवार के सदस्य कोरबा में थे। मकान में ताला लगा हुआ था।

Home / Korba / सूने मकान में लगी आग, साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो