कोरबाPublished: Feb 28, 2023 01:46:54 pm
Rajesh Kumar kumar
शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियां घर छोड़कर भाग गईं। एक लड़की के परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला लड़की स्कूल नहीं आई है। घबराए परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लड़कियाें को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से पकड़ा है। चारों लड़कियाें की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये लड़कियां किसके बहकावे में आकर घर से भाग रही थी। यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना सोमवार की बताई जा रही है। संजय नगर इलाके में रहने वाली चार लड़कियां शहर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती हैं। सोमवार की सुबह लगभग 6.30 बजे चारों लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली। एक लड़की अपनी बड़ी बहन की मोबाइल फोन लेकर स्कूल चली गई थी। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई। घर से एक व्यक्ति मोबाइल लेने के लिए स्कूल पहुंचा। स्कूल पहुंचा तो पता चला है कि लड़की स्कूल नहीं आई है।