कोरबाPublished: Feb 28, 2023 02:09:54 pm
CG Desk
CG NEWS: कोरबा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियां घर छोड़कर भाग गईं। एक लड़की के परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला लड़की स्कूल नहीं आई है।
CG NEWS: घबराए परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लड़कियाें को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से पकड़ा है। चारों लड़कियाें की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये लड़कियां किसके बहकावे में आकर घर से भाग रही थी। यह स्पष्ट नहीं हुआ है।