scriptकरोड़पति बनने की चाह में महिला ने दिया सवाल का जवाब, ईनाम जीतने का झांसा देकर ठग ने 36 हजार रुपए का लगाया चूना | Fraud with woman | Patrika News

करोड़पति बनने की चाह में महिला ने दिया सवाल का जवाब, ईनाम जीतने का झांसा देकर ठग ने 36 हजार रुपए का लगाया चूना

locationकोरबाPublished: Apr 12, 2020 01:40:59 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Fraud Case: पाली क्षेत्र का मामला, ठगे जाने का अहसास हुआ तो रिपोर्ट लिखाने पहुंची थाने

करोड़पति बनने की चाह में महिला ने दिया सवाल का जवाब, ईनाम जीतने का झांसा देकर ठग ने 36 हजार रुपए का लगाया चूना

करोड़पति बनने की चाह में महिला ने दिया सवाल का जवाब, ईनाम जीतने का झांसा देकर ठग ने 36 हजार रुपए का लगाया चूना

कोरबा. थाना पाली क्षेत्र में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। सोशल मीडिया में वायरल हो रही जिओ केबीसी के माध्यम से मोटी रकम जीतने के झांसे में आ गई। ठगे जाने का एहसास होने पर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत बतरा के लहरापारा निवासी रेखा महंत के मोबाइल पर सोशल मीडिया पर जिओ कौन बनेगा महा करोड़पति लिंक वायरल हो रहा था। इसके माध्यम से प्रश्न पूछा गया था। महिला ने इसका जवाब दिया। इसके बाद ठगी का रेखा के मोबाइल पर फोन आया। उसने प्रश्न के सही जवाब देने की बात कहकर ईनाम जीतने का झांसा दिया। महिला उसके झांसे में आ गई। इस बीच ठगी ने प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर एक खाता नंबर देकर किस्तों में 36 हजार रुपए जमा करने को कहा। महिला ने उसके खाते में रकम जमा कर दिया। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो