script

ईंधन के दाम हुए कम, महंगाई नहीं: ऑटो संघ चालक अब भी वसूल रहे बढ़ा हुआ किराया

locationकोरबाPublished: May 27, 2022 05:21:47 pm

Submitted by:

CHOTELAL YADAV

कोरबा. ईंधन के दाम कम हुए चार दिन बीत गए, लेकिन ऑटो किराया में कमी नहीं आई। एक माह पहले बढ़ाए हुए 10 रुपए अधिक किराया अभी भी सवारियों से वसूल किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों पर किराए का भार अधिक पड़ रहा है। इससे यात्री खासे परेशान हो रहे हैं।

ईंधन के दाम हुए कम, महंगाई नहीं: ऑटो संघ चालक अब भी वसूल रहे बढ़ा हुआ किराया

ईंधन के दाम हुए कम, महंगाई नहीं: ऑटो संघ चालक अब भी वसूल रहे बढ़ा हुआ किराया

जिले में अलग-अलग मार्ग व टैक्सी स्टैंड से लगभग 1510 ऑटो चल रही है। जिला ऑटो संघ ने बेलगाम बढ़ रही पेट्रोल व डीजल के दाम की वजह से सरकार की बिना अनुमति के लगभग दो माह पहले पांच रूपए बढ़ाया था, लेकिन ऑटो चालकों की ओर निर्धारित किराया से प्रति व्यक्ति 10 रुपए अधिक वसूल किया जा रहा है। अब चार दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की घोषण की थी।

इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल सात तक दाम हो गए, लेकिन अभी तक इसका लाभ महंगाई में आंशिक बदलाव भी नहीं आया है। कोरोना काल के पहले ऑटो में सफर का किराया टीपी नगर पावर हाउस, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, कोसाबाड़ी, आईटीआई तक १५ रुपए निर्धारित किया गया था।

पीजी कॉलेज, जिला अस्पताल, सर्वमंगला चौक, बरमपुर तक के लिए 20 रुपए था। महंगाई को लेकर ऑटो किराया बढ़ाने की मांग पर इसका किराया सरकार ने बढ़ाकर 20 से 25 रुपए कर दिया। टीपी नगर से रेलवे स्टेशन, आईटीआई चौक, सुभाष चौंक के यात्रियों से 30 रुपए तक ले रहे हैं।

ऑटो का एवरेज २० से २२ किमी प्रति लीटर
जिला ऑटो संघ के सचिव यशवंत कौशिक ने बताया कि पेट्रोल वाली ऑटो में पेट्रोल के साथ आइल की भी जरूरत होती है। ऑटो का औसत एवरेज प्रति लीटर पेट्रोल में लगभग 20 से 22 किलोमीटर तक ही होती है। ऐसे में ईंधन के दाम अब भी महंगे पड़ रहे हैं।


परिवहन विभाग का ध्यान नहीं
जिले में निजी बस, टैक्सी और ऑटो के मनमाना किराया वसूली पर जिला परिवहन विभाग की निगरानी ही नहीं है। इसका फायदा चालक उठा रहे हैं। यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि निजी बस व ऑटो में ज्यादातर यात्री मध्यम वर्गीय परिवार के लोग सफर करते हैं। समक्ष परिवारों के पास स्वयं के बाइक और वाहन का उपयोग करते हैं।


990 ऑटो चालकों ने बदला व्यवसाय
बताया जा रहा है कि कोरोना काल के बाद से ज्यादातर लोगों ने खुद का वाहन खरीद लिए हैं। इसके बाद यात्रियों की संख्या कम हो गई। आय कम और लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आवक कम हो गई। इस कारण लगभग 990 ऑटो चालकों ने अपना व्यवसाय बदल दिया है।

ऑटो संघ का तर्क: ईंधन के दाम कम हुए, लेकिन पाट़्र्स अब भी महंगे
जिला ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष गिरीराज सिंह ठाकुर का कहना है कि ईंधन के दाम कम जरूर हुए हैं, लेकिन ऑटो के मेंटेनेंस से लेकर पाट्र्स अब भी महंगे है। टीव, टायर, ऑयल से लेकर अन्य सामनों की कीमत काफी बढ़ गए हैं। इसमें भी अभी ईंधन के दाम कम बढ़ जाए। यह भी कोई तय नहीं है। ईंधन के दाम अभी कम हुए हैं, कुछ दिनों में फिर से बढ़ जाएगी, ऐसी स्थिति फिर से ऑटो का किराया को लेकर परेशानी बढ़ जाएगी। इस कारण किराया कम करने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है, जो किराया पहले तय किया गया है। वहीं किराया लिया जा रहा है।

 

&ईंधन के दाम में कमी आई है, लेकिन पाट्र्स के दाम अब भी महंगे हैं। इस कारण अभी किराया कम करने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। महंगाई कम होने पर किराया कम संघ की ओर से सहमति ली जाएगी।
-गिरीराज सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, जिला ऑटो संघ, कोरबा

ट्रेंडिंग वीडियो