scriptपुलिस की आहट पर भागे जुआरी, दलदल में एक गिरा, निकालने गया गोताखोर भी लापता | Gamblers fell in marsh diver who went to remove was also missing | Patrika News

पुलिस की आहट पर भागे जुआरी, दलदल में एक गिरा, निकालने गया गोताखोर भी लापता

locationकोरबाPublished: Nov 17, 2020 11:26:26 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पुलिस की आहट पर फड़ छोड़कर भाग रहा एक जुआरी रामसागरपारा में स्थित तालाब के दलदल में गिर गया।

Missing

Missing

कोरबा. पुलिस की आहट पर फड़ छोड़कर भाग रहा एक जुआरी रामसागरपारा में स्थित तालाब के दलदल में गिर गया। दलदल में जुआरी की तलाश करने एक गोताखोर पहुंचा। खोजबीन के दौरान गोताखोर भी तालाब में डूब गया। दलदल में दोनों की तलाश जारी है।

घटना दिवाली की रात की बताई जा रही है। रात में छह युवक रामसागरपारा में स्थित तालाब किनारे जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। सभी जुआरी घर पहुंच गए। लेकिन कमल रविवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने खोजबीन की। रविवार को परिवार ने कमल के गायब होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस कमल की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह रामसागरपारा के तालाब में कमल की खोजबीन शुरू हुई। पतासाजी में मदद के लिए फोटकपारा निवासी गोताखार अशोक नायडू पहुंचा था। सोमवार को अशोक ने तालाब में गोता लगाया। लेकिन वह भी बाहर नहीं आया तो उसकी भी पतासाजी शुरू हुई।

तालाब में कमल और अशोक का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों की तलाशी के लिए बिलासपुर से आपदा प्रबंधन विभाग की एक टीम को बुलाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो