scriptएक्सपर्ट टीम को समय का इंतजार, जंगल से बाहर निकलते ही गणेश को किया जाएगा ट्रैंक्यूलाइज | Ganesh will be tranquilized as soon as he gets out of the forest | Patrika News

एक्सपर्ट टीम को समय का इंतजार, जंगल से बाहर निकलते ही गणेश को किया जाएगा ट्रैंक्यूलाइज

locationकोरबाPublished: May 21, 2020 11:52:09 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

Elephant News: कॉलर आईडी लगाने की जा रही कवायद, कॉलर आईडी लगाने के बाद छोड़ दिया जाएगा जंगल में

एक्सपर्ट टीम को समय का इंतजार, जंगल से बाहर निकलते ही गणेश को किया जाएगा ट्रैंक्यूलाइज

एक्सपर्ट टीम को समय का इंतजार, जंगल से बाहर निकलते ही गणेश को किया जाएगा ट्रैंक्यूलाइज

कोरबा. ट्रैंक्यूलाइज (Tranquilize) करने के लिए गणेश हाथी सही जगह पर नहीं मिल पा रहा है। दिनभर गणेश हाथी जंगल में विचरण कर रहा है तो वहीं रात होने के बाद ही सड़क किनारे आता है। रात के समय ट्रैंक्यूलाइज नहीं किया जा सकता। इसलिए एक्सपर्ट टीम को पिछले दो दिन से इंतजार करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले गणेश हाथी का कॉलरआइडी कुदमुरा के जंगल में मिला था। तब से एक्सपर्ट की टीम गणेश को फिर से ट्रैंक्यूलाइज कर फिर से कॉलरआइडी लगाने की तैयारी में है। इसके लिए कुमकी हाथी भी कुदमुरा पहुंच गया है।
एक्सपर्ट इस बार गणेश हाथी को जंगल के बजाए तालाब या फिर खुले मैदान में या फिर सड़क से लगे क्षेत्र में ट्रैंक्यूलाइज करना चाह रहा है। ताकि सभी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके। गणेश हाथी के पीछे कुमकी हाथी को भेजा जा रहा है। जैसे ही सही जगह मिलेगी एक्सपर्ट की टीम उसे ट्रैंक्यूलाइज करेंगे। उसके बाद कॉलरआइडी लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें
गणेश हाथी को कंट्रोल करने तीरथ, राजू और दुर्योधन पहुंचे कुदमुरा, एक बार फिर गणेश को ट्रैंक्यूलाइज करने वन विभाग ने शुरू की तैयारी

गणेश कुदमुरा और धर्मजयगढ़ रेंज के बीच पहुंचा
गणेश हाथी की लोकेशन कुदमुरा और धर्मजयगढ़ रेंज के बीच बताई जा रही है। पिछले दो से वह कुदमुरा के जंगल में था। अब वह धर्मजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। पिछली बार भी उसे धर्मजयगढ़ क्षेत्र में ही ट्रैंक्यूलाइज किया गया था। इस बार भी वही स्थिति बन रही है।

कॉलर आइडी लगाने के बाद छोड़ दिया जाएगा जंगल में
इस बार गणेश को कालरआइडी लगाने के बाद जंगल मेंं ही छोड़ दिया जाएगा। पिछली बार ट्रैंक्यूलाइज करने के बाद सरगुजा के अभयारण भेजा जा रहा था। इसी बीच ट्रैंक्यूलाइज का असर कम होने से वह उत्पात मचाने लगा था। बाद मेें बीच रास्ते से उसे वापस कुदमुरा लाना पड़ा था। इसलिए इस बार निर्णय लिया गया है कि किसी तरह का ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे ना ही गणेश को या फिर आम लोगों की जान सांसत में पड़े।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो