scriptजब गर्भवती हुई 16 साल की किशोरी, इज्जत बचाने जानें प्रेमी ने क्या किया | Girl hospitalized | Patrika News

जब गर्भवती हुई 16 साल की किशोरी, इज्जत बचाने जानें प्रेमी ने क्या किया

locationकोरबाPublished: May 26, 2019 09:38:58 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– परिवार के सदस्य किशोरी को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल

जब गर्भवती हुई 16 साल की किशोरी, इज्जत बचाने जानें प्रेमी ने क्या किया

जब गर्भवती हुई 16 साल की किशोरी, इज्जत बचाने जानें प्रेमी ने क्या किया

कोरबा. 16 साल की उम्र में गर्भवती किशोरी को गर्भपात करने के लिए युवक ने बाजार से गोली खरीदकर खिला दिया। किशोरी की गर्भपात हो गई। युवक ने किशोरी के साथ मिलकर भ्रूण को गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस बीच किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच में मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने युवक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का प्रेम संबंध दिलहरण साहू नाम के युवक से चल रहा था। दोनों के बीच संबंध बन गए। किशोरी गर्भवती हो गई। दिलहरण को जानकारी होने पर उसने बाजार से गर्भपात की गोली खरीदकर खिला दिया। गर्भपात से लड़की की शरीर का खून बह गया। उसकी हालत गंभीर होने लगी। अस्पताल पहुंचने पर खुलासा हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो