scriptVIDEO : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर से सद्भावना दौड़ | Goodwill race organized one day before Independence Day | Patrika News

VIDEO : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर से सद्भावना दौड़

locationकोरबाPublished: Aug 14, 2019 02:46:50 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्र छात्रओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्र छात्रओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया

VIDEO : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर से सद्भावना दौड़

कोरबा. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आयोजित किए गए सद्भावना दौड़ में स्कूली छात्र छात्राएं, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। यह दौड़ सुबह आठ बजे घंटाघर चैक से शुरू हुई। निहारिका, सुभाष चैक, आरामशीन रोड से विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी होते हुए महाराणा प्रताप चैक रास्ते से घंटाघर पर खत्म हुई।
समापन अवसर पर कलेक्टर किरण कौशल ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता हम लोगों को अपने पूर्वजों का अनमोल उपहार है। इसे अक्षुण बनाये रखने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान देना होगा। कलेक्टर ने कहा कि बच्चे खूब पढ़ें, खूब खेलें और अच्छे नागरिक बनें। कलेक्टर ने कहा स्वतंत्रता दौड़ देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ खुले आसमान में बिना किसी दबाव के आगे बढऩे का प्रतीक है। देश की उन्नति के लिए हम सभी लोगों को एक जुट होकर प्रयास करना होगा।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने कहा कि हम सभी आजादी से रह सकें इसके लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। जिस जोश, उमंग और उर्जा से हम सभी स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए हैं वही हमें साथ रहने और देश के विकास में भागीदार बनने की पे्ररणा देता है। यह दौड़ हमें एक साथ रहकर चुनौतियों का सामना करने का हौसला देती है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त राहुल देव और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस जयवर्धन ने भी संबोधित किया।
दौड़ के विजेताओं को मिले पुरस्कार- स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित हुई दौड़ में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
महिला वर्ग में पहले तीन स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको की छात्राओं ने प्राप्त किये। महिला वर्ग में पहले स्थान पर रश्मि चैहान, दूसरे स्थान पर चांदनी धु्रवे और तीसरे स्थान पर मनीषा दास रहीं। पुरूष वर्ग में तरदा के आकाश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। पीजी कालेज के शंकर प्रसाद बरेठ दूसरे और बालको के रंजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो