scriptमाता के दरबार में मत्था टेककर नई सुबह का शानदार आगाज, दर्शन करने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम | Great start of new year by offering prayers in temple | Patrika News

माता के दरबार में मत्था टेककर नई सुबह का शानदार आगाज, दर्शन करने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

locationकोरबाPublished: Jan 01, 2021 11:03:45 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। यह दौर गुरूवार की रात 12 बजे से शुक्रवार के पूरे दिन चलता रहा। धूम-धड़ाके से स्वागत के बाद पहली सुबह लोगों ने धर्म स्थलों में मत्था टेककर की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ पड़ी।

माता के दरबार में मत्था टेककर नई सुबह का शानदार आगाज, दर्शन करने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

माता के दरबार में मत्था टेककर नई सुबह का शानदार आगाज, दर्शन करने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

कोरबा. नए साल की पहली सुबह की शुरूआत श्रद्धालुओं ने माता के आराधना के साथ की। माता के दरबार में मत्था टेकने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लंबी कतार में खड़े होकर घंटो इंतजार के बाद माता का दर्षन किया। परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पिकनिक स्पॉट भी गुलजार हुए। इस तरह लोगों ने नए साल को खास बनाया।

शुक्रवार को नववर्ष 2021 की शुरूआत लोगों ने कुछ नए संकल्पों के साथ की। पहले दिन लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान और सैर सपाटा करके मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। यह दौर गुरूवार की रात 12 बजे से शुक्रवार के पूरे दिन चलता रहा। धूम-धड़ाके से स्वागत के बाद पहली सुबह लोगों ने धर्म स्थलों में मत्था टेककर की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ पड़ी।

श्रद्धालुओं ने सूर्योदय से पहले ही माता के दरबार के पहुंचे। श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लंबी कतार में घंटो खड़े होकर मंदिर के प्रवेष का इंतजार करते रहे। माता के दरबार पर मत्था टेका। पूजा-अर्चना की गई। परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना। साथ ही नए साल में नई उम्मीद और आषा के साथ शुरूआत की। जिले में हसदेव नदी स्थित मां सर्वमंगला, मां मड़ावारानी, मां भवानी के प्रति बड़ी आस्था है।

इस अवसर पर सर्वमंगला मंदिर में माता के मुख्य द्वार से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तक की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं को माता के दर्षन करने में दो से तीन घंटो तक इंतजार किया। इसी तरह मां भवानी मंदिर, मां मड़वारानी मंदिर, सीतामणी स्थित मां वैष्णव दरबार सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

वहीं पर्यटन स्थल व पिकनिक स्पॉट गुलजार हो गया। नए साल के जष्न में युवाओं ने पार्टी की। प्राकृतिक सौंदर्यता और मनोरम दृष्य का आनंद लिया। इसे लेकर बच्चे, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गो में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में रौनकता बनी रही। मंदिरों के पास मेला जैसा महौल रहा।

बाजार में आई रौनक

नए साल के साथ बाजार में रौनक आ गई। दरअसल नए साल की शुरूआत पुष्य नक्षत्र के साथ हुई है। इस अवसर पर खरीदी व बिक्री करना लाभकारी होता है। ऐसे में लोगों ने जमकर खरीदी की। ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो, कपड़ा बाजार में ग्राहकों रौनक रही। इस अवसर पर शहर के मेन रोड, पावर हाउस रोड, टीपी नगर, घंटाघर, सुभाष चैक कोसाबाड़ी सहित अन्य क्षेत्र में लोगों की भीड़ रही। इसी तहर उप नगरीय क्षेत्र गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, कटघोरा, बालको सहित अन्य क्षेत्रों के बाजार में रौनकता रही।

पर्यटल स्थल हुए गुलजार

जिले के पर्यटल स्थल सतरेंगा, देवपहरी, बुका, केंदईफाल व पिकनिक स्पॉट झोराघाट, रजगामार, सहित अन्य गुलजार हो गए। प्राकृतिक सौंदर्यता की खूबसूरती का दर्षन करने और आनंद लेने लोगों की भीड़ रही। इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में यातयात का दबाव रहा।

बरती गई लापरवाही

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन नए साल पर कई लोगों ने पिकनिक स्पॉट, पर्यटल स्थल सहित अन्य स्थानों पर लापरवाही बरती जा रही है। बाहर निकलने पर लोगों के द्वारा मास्क और सेनेटाइजर से लेकर शारीरिक दूरी का भी ख्यान नहीं रखा जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो