scriptHeavy Rain : घंटाघर मार्ग जलमग्न, पावरहाइट्स में आई आफत, स्कूलों की कर दी गई छुट्टी | Heavy Rain : Water to knees on Ghantaghar road | Patrika News
कोरबा

Heavy Rain : घंटाघर मार्ग जलमग्न, पावरहाइट्स में आई आफत, स्कूलों की कर दी गई छुट्टी

Heavy Rais : कई रिहायशी इलाकों के साथ-साथ निचली बस्तियों में भी घुटनों तक पानी (Water)भर गया। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के डिवाइडर को तोड़कर पानी बाहर निकाला।

कोरबाAug 06, 2019 / 12:04 pm

Vasudev Yadav

Heavy Rain : घंटाघर मार्ग जलमग्न, पावरहाइट्स में आई आफत, स्कूलों की कर दी गई छुट्टी

घंटाघर मार्ग जलमग्न, पावरहाइट्स में आई आफत, स्कूलों की कर दी गई छुट्टी

कोरबा. सोमवार की रात 10 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सुबह 10 बजे तक जारी रही झमाझम बारिश (Heavy rain) से शहर की मुख्य मार्गें जलमग्न हो गईं। कई रिहायशी इलाकों के साथ-साथ निचली बस्तियों में भी घुटनों तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी पावर हाइट्स, रविशंकर शुक्ल नगर स्थित सेंट पॉलिटी स्कूल के आसपास, परसाभाठा बस्ती में दिक्कतें बढ़ी।
नाले से पानी ओवरफ्लो होकर कालोनियों व बस्तियों में घुस गया। इसी तरह घंटाघर से बुधवारी मार्ग पर कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज के सामने तीन फीट तक पानी (Heavy rain) भर गया। स्थिति यह हो गई कि दो घंटे के लिए आवागमन ठप हो गया। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के डिवाइडर को तोड़कर पानी बाहर निकाला। 11 बजे के आसपास कुछ देर के लिए बारिश थम गई। इधर मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग में मंगलवार व बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Heavy Rain : घंटाघर मार्ग जलमग्न, पावरहाइट्स में आई आफत, स्कूलों की कर दी गई छुट्टी
दर्री से कोरबा आने वाली मार्ग में भी घुटनों तक पानी जमा हो गया। मुख्य मार्ग होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दर्री बराज का भी जलस्तर बढ़ गया है। दो गेट खोल दिए गए हैं।
लगातार बारिश की वजह से शहर के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई स्कूलों ने मंगलवार को बारिश की स्थिति देखते हुए छुट्टी दे दी है। नगर निगम के लापरवाह रवैए को लेकर शहर के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। 11 बजे तक नगर निगम का एक भी अमला सड़क पर नहीं उतरा। लोग फोन करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो