scriptशादी में भाभी की ऐसी धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए लोग, फिर पति ने किया ये काम | Husband try to committed suicide in korba distrct | Patrika News
कोरबा

शादी में भाभी की ऐसी धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए लोग, फिर पति ने किया ये काम

इधर पति (Husband), बीवी की ऐसी हरकत देख नाराज हो गया। इसके बाद नाराज पति फंदे पर झूलकर खुदकुशी (Suicide) की कोशिश की।

कोरबाMay 20, 2019 / 03:49 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

शादी में भाभी की ऐसी धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए लोग, फिर पति ने किया ये काम

कोरबा. मकान मालिक के बेटे की शादी (Marriage) का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान परिवार के सभी लोग खुशी से नाच गा रहे थे। इस खुशी के मौके पर लोगों को थिरकते देख किराए में रहने वाली महिला अपने आप को रोक नहीं पाई और डांस करना शुरू कर दिया। महिला की जोरदार डांस देखकर लोग हैरान रह गए। इधर पति (Husband), बीवी की ऐसी हरकत देख नाराज हो गया। इसके बाद नाराज पति फंदे पर झूलकर खुदकुशी (Suicide) की कोशिश की। हालांकि वक्त रहते परिवार ने देख लिया। युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले का है।
CG News

ये है पूरा मामला
पुलिस ने बताया रामपुर चौकी क्षेत्र के कांशीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। व्यक्ति ने अपने घर भाड़े की मकान में रहने वाले एक दंपति को भी आमंत्रित किया था। दंपति शामिल हुए थे। महिला का पति बारात गया था। महिला ने भी डांस किया था। बारात से महिला का पति घर लौटा। चर्चा में महिला ने बारात में अपने डांस करने की जानकारी दी। यह सुनकर पति नाराज हो गया। उसने पत्नी से विवाद चालू कर दिया। थोड़ी देर बाद घर से बाहर निकल गया। शराब पीकर घर लौटा।

डांस करने की बात को लेकर अपनी पत्नी से फिर झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ा गया। युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी पर झूल गया। घटना के समय कमरे में ही एक दिव्यांग बालक था। वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। कमरे का दरवाजा खोला। परिवार के लोगों ने फंदे से प्रेम प्रधान सूर्यवंशी को नीचे उतारा। उसकी जान बच गई। लेकिन प्रेम दोबारा खुदकुशी की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना प्रेम की पत्नी ने रामपुर चौकी को दी। पुलिस ने प्रेम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Home / Korba / शादी में भाभी की ऐसी धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए लोग, फिर पति ने किया ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो