scriptपत्नी को लेकर हॉस्पिटल गया था पति, घर से एक लाख रुपए कैश चोरी | Husband went to hospital with wife, husband, house theft | Patrika News

पत्नी को लेकर हॉस्पिटल गया था पति, घर से एक लाख रुपए कैश चोरी

locationकोरबाPublished: Jun 19, 2019 07:21:19 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

पाली(Pali) के ग्राम मुनगाडीह की है। गांव में रहने वाले रामकांत डिक्सेना ने ट्रैक्टर खरीदने(Tractor Purchase) के लिए बैंक(Bank) से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। रुपए घर में रखे थे। एक दो दिन में ट्रैक्टर खरीदने वाला था। पत्नी का इलाज कराने गया तो घर में हुई चोरी(Theft)

पाली(Pali) के ग्राम मुनगाडीह की है। गांव में रहने वाले रामकांत डिक्सेना ने ट्रैक्टर खरीदने(Tractor Purchase) के लिए बैंक(Bank) से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। रुपए घर में रखे थे। एक दो दिन में ट्रैक्टर खरीदने वाला था। पत्नी का इलाज कराने गया तो घर में हुई चोरी(Theft)

पत्नी को लेकर हॉस्पिटल गया था पति, घर से एक लाख रुपए कैश चोरी

कोरबा. चोरों(Thieves) ने एक मकान में धावा बोलकर एक लाख रुपए नकद और साढ़े तीन तोला सोने की जेवरात चोरी कर ली। ट्रैक्टर खरीदने(Tractor Purchase) के लिए ग्रामीण ने घर में एक लाख रुपए नकद रखा था।
घटना विकासखंड पाली(Pali) के ग्राम मुनगाडीह की है। गांव में रहने वाले रामकांत डिक्सेना ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। रुपए घर में रखे थे। एक दो दिन में ट्रैक्टर खरीदने वाला था। इसबीच मंगलवार को रामाकांत की पत्नी के दांत में दर्द होने लगा। रामाकांत घर में ताला लगाकर पत्नी को लेकर इलाज कराने मंगलवार को कटघोरा पहुंचा था। लौटने में देर हो गई। रात में रिश्तेदार के घर रूक गया। बुधवार सुबह घर पहुंचा। घर के मेन दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर से दरवाजा बंद था। उसे चोरी का पता चला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। पुलिस को भी अवगत कराया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद ली। घर से निकलकर डॉग थोड़ी दूर तक गया।

यह भी पढ़ें
भंडारण क्षमता से अधिक कोयले के मामले में एसीबी ने अब तक नहीं दिया जवाब

इसके बाद ठहर गया। डॉग से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस केस दर्जकर पता साजी कर रही है। आशंका है कि चोरी में डिक्सेना परिवार को करीब से जानने वाले व्यक्ति का हाथ हो सकता है। चोरी करने के लिए चोरों ने मकान का ताला तोड़ा। अंदर घुसकर दरवाजे को भीतर से बंद कर दिया। ऑलमारी को खोल दिया। आलमारी में ही अंदर के लॉक की चाबी थी। चाबी से लॉक खोलकर रुपए ले भागे। घर से चोर सोने जेवरात भी ले गए हैं। इसकी कीमतल लगभग एक लाख रुपए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो