स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की मांग
जिला प्रशासन की ओर से अभी सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कक्षाएं लगाने के लिए कहा गया है। इसी आधार पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन बढती गर्मी के कारण अभिभावक संचालन के समय में बदलाव की पैरवी करने लगे हैं। उनकी मांग है कि प्राथमिक स्कूल के विद्याथियों को दोपहर 12 बजे से पहले छुट्टी दी जाए। जबकि हाई और हायर सकेंडरी स्कूल के विद्याथियों के लिए शिक्षा विभाग खुद निर्णय ले।
इस मसले पर दीपका के विशाल शुक्ला ने कहा कि बच्चों की टाइमिंग में जिला प्रशासन को फेर बदल करनी चाहिए। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होनी चाहिए। संभव हो तो छोटे बच्चों का कक्षाएं बंद होना चाहिए।
अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि छोटे बच्चों को सुबह सात से 10 बजे तक एवं बड़े बच्चों को 10 बजे से दोपहर एक बजे कक्षाएं लगनी चाहिए। बढ़ती गर्मी से राहत देने के लिए टाइमिंग में बदलाव की जरुरत है।
दीपका में ही रहने वाले वाहिद सिद्धकी का मत है कि व्यवस्था सही ढंग से नहीं होने के कारण छोटे एवं बड़े बच्चों को स्कूल जाने आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह सात बजे से 10 बजे तक एवं बड़े बच्चों कक्षाएं नौ से 12 बजे तक ही लगनी चाहिए।