scriptIn three years the irrigated area of the increased by only 20 hectares | तीन साल में जिले के सिंचित क्षेत्र में सिर्फ 20 हेक्टेयर की वृद्धि | Patrika News

तीन साल में जिले के सिंचित क्षेत्र में सिर्फ 20 हेक्टेयर की वृद्धि

locationकोरबाPublished: Jan 08, 2023 03:56:26 pm

Submitted by:

CHOTELAL YADAV

कोरबा. बीते तीन साल में सिंचित क्षेत्र में सिर्फ 20 हेक्टेयर का ही इजाफा हो सका है। सिंचाई के साधन जिले में बेहद कम है। जिले की खेती किसानी पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। अधिकारियों का दावा था कि 2023 मार्च तक योजनाएं पूरी हो जाएगी, लेकिन कार्यों की स्थिति के मुताबिक अभी और समय लग सकता है।

तीन साल में जिले के सिंचित क्षेत्र में सिर्फ 20 हेक्टेयर की वृद्धि
तीन साल में जिले के सिंचित क्षेत्र में सिर्फ 20 हेक्टेयर की वृद्धि
जिले में सिंचाई विभाग के वृहद परियोजनाएं, मध्यम और छोटी परियोजनाओं के साथ मनरेगा और कृषि विभाग के माध्यम से सिंचित क्षेत्र के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उसके बाद भी सिंचित क्षेत्र में इजाफा नहीं हो पा रहा है। बीते तीन साल में सिर्फ 20 हेक्टेयर का ही इजाफा हुआ है। 2019-20 और 2020-21 में सिंचित क्षेत्र 24100 हेक्टेयर था। जबकि 2022-23 में यह बढ़कर 24120 हेक्टेयर हो चुका है। तीन साल में वृद्धि की दर से स्पष्ट है कि नहीं के बराबर लोगों को लाभ मिल पा रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.