scriptIncreased pressure in private hospitals | Video: इस वजह से सरकारी अस्पताल के बेड होने लगे खाली, निजी अस्पतालों में बढ़ा दबाव | Patrika News

Video: इस वजह से सरकारी अस्पताल के बेड होने लगे खाली, निजी अस्पतालों में बढ़ा दबाव

locationकोरबाPublished: Jul 09, 2023 04:40:01 pm

Submitted by:

CHOTELAL YADAV

कोरबा. मौसम में लगातार बदलाव के बीच लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल का शनिवार को चौथा दिन था। हड़ताल से जिले के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। इस कारण मरीज अब इलाज के लिए निजी अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं और सरकारी अस्पताल के आईपीडी और ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने लगी है।

इस वजह से अस्पतालों के बेड होने लगे खाली, निजी अस्पतालों में बढ़ा दबाव
इस वजह से अस्पतालों के बेड होने लगे खाली, निजी अस्पतालों में बढ़ा दबाव

प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद से सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। इस कारण मरीज सरकारी अस्पताल जाने से बच रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.